स्‍वतंत्रता दिवस पर दिखना चाहते हैं सबसे ख़ास तो इन आउटफिट्स को करें ट्राई, आजादी के जश्न में डूबे आएंगे नजर

Independence Day 2024 Outfit Ideas:  - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Independence Day 2024 Outfit Ideas

हर साल 15 अगस्त को भारत का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी स्‍वतंत्रता दिवस देश में खूब धूमधाम से मनाय जाएगा। इस अवसर पर देश तिरंगे के रंग में डूबा नजर आएगा। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए लोग बेहद उत्साहित होते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग तिरंगे के तीन रंगों को अपने आउटफिट में भी शामिल करते हैं। तो अगर इस दिन आपको आजादी सेलिब्रेट करने जाना है तो आप कुछ तिरंगे वाले ड्रेस के लुक में जाएं। इस लेख के जरिए आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जिसे पहनकर आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैसे आप तिरंगे के रंगों को अपने लुक में शामिल कर सकते हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस पर इन आउटफिट को पहनें:

  • ट्राई कलर आउटफिट: स्‍वतंत्रता दिवस पर आज़ादी का जश्न मनाने के लिए लड़कियां सफेद सलवार और कमीज के साथ तिरंगा रंग का दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। वहीं, लड़के ऑरेंज या हरे कुर्ता के साथ सफेद पजामा पहन सकते हैं। 

  • ट्राई कलर एक्‍सेसरीज: अगर आप सिंपल या प्लेन ड्रेस ड्रेस कैरी कर रही हैं तो उसके साथ सफेद, हरा और केसरिया रंग की चुड़िया पहनें। वहीं, लड़के अपने आउटफिट के साथ तिरंगे के रंगों वाली ब्रेस्लेट ट्राई कर सकते हैं। 

  • स्लोगन वाले टी शर्ट: इन दिनों स्लोगन वाले टी शर्ट का चलन बढ़ा है। तो अगर आप लोगों से हटकर दिखना चाहते हैं तो आप आजादी के स्लोगन वाले टी शर्ट खरीद कर उसे जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। ऐसे टी शर्ट महिल या पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं।  

  • खादी पहने: अगर आपके पास खादी ड्रेस है तो इसे पहनने के लिए स्‍वतंत्रता दिवस सबसे बेस्ट है।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लड़के खादी कुर्ते के साथ जींस या फिर ट्रेडिशनल पजामे के साथ कैरी कर सकते हैं। वहीं लड़कियां सफेद साड़ी या सफ़ेद सलवार कुर्ता स्‍टाइल अपना सकती हैं। 

  • नेहरू जैकेट: अगर आपको इंडो वेस्टर्न लुक चाहिए तो लड़के और लड़कियां दोनों जींस के साथ टी शर्ट या कुर्ते पर पर नेहरू जैकेट पहन सकते हैं।  इसके साथ आप जैकेट पर फ्लैग बैच लगा सकते हैं। 

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in