भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा…बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। बलिया वसूली कांड को लेकर उन्होंने एक बार फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा। दरअसल, बलिया में पुलिस का बड़े वसूल कांड का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें बड़ी कार्रवाई भी हुई है।

पढ़ें :- Video-SP MLA संग्राम सिंह यादव का वीडियो वायरल, विधानसभा में उठाया था नरही थाने में बालू तस्करी का मामला

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, यूपी में पुलिस की वसूली से परेशान हैं ट्रक ड्राइवर से लेकर व्यापारी। भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा। उप्र में तथाकथित डबल इंजन की सरकार में जनता डबल भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा राज में जिस अभूतपूर्व भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, ऐसे समाचार उनके दावे के हलफ़नामे हैं।

वहीं, इससे पहले उन्होंने यूपी भाजपा के अंदर चल रहे घमासान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटर-सिटी आवागमन सेवा चल रही है।

Read More at hindi.pardaphash.com