99 पर सांप काटेगा और जीरो पर पहुंच जाएंगे – ललन सिंह




आम बजट पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीते तीन दिनों से बजट पर जो चर्चा हो रही है, उसमें विषय से हटकर सिर्फ मोदी जी की निंदा की जा रही है। विपक्ष की टोन बताती है कि उन्हें नरेंद्र मोदी का चेहरा ही पसंद नहीं आ रहा है, लेकिन आप क्या कर सकते हैं। देश की जनता ने उनके नाम पर वोट दिया है। यह पीएम मोदी की उपलब्धि है कि 60 साल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी नेता को तीसरी बार सत्ता संभालने का मौका मिला है। हमारा एक परामर्श है कि सच्चाई को जितना जल्दी स्वीकार कर लें, उतना अच्छा है।

यही नहीं कांग्रेस के 99 सीटें लाने पर भी ललन सिंह ने तंज कसा है। जेडीयू सांसद ने कहा, ‘अभी तो पहला साल है। 5 साल बाकी है। देखिए क्या होता है। अभी तो 99 पर हैं, 5 साल के बाद सांप फिर से काटेगा तो आप जीरो पर पहुंच जाएगा। ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू और टीडीपी को 5 साल के लिए जनादेश मिला है।’ उन्होंने कहा कि कई पार्टियों ने कहा कि 2 राज्यों को खुश किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कैसी बात है कि सरकार बचाने वाला बजट था। भाई हम लोग तो आपको भी देख चुके हैं। आप लोग गिद्ध की तरह नोचते रहे। इसलिए हम लोग आपको नमस्ते करके चल दिए।

राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारा प्री-पोल अलायंस था और अगले 5 सालों के लिए हमें सरकार चलाने का मौका मिला है। हम लोग तो इनके साथ भी थे, वहां जाकर पता चला कि ये लोग गिद्ध की तरह नोचते हैं। हम लोगों ने इनके व्यवहार को देखा तो प्रणाम किया और इधर चले आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन लोगों को सच्चाई पसंद नहीं है और इसलिए हंगामा कर रहे हैं।






Previous articlePM मोदी कल कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ में होंगे शामिल


Read More at epatrakar.com