ऑस्ट्रिया में PM मोदी भारतीय समुदाय को किया संबोधित, लगे ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे

PM Narendra Modi Austria Visit- India TV Hindi

Image Source : ANI
PM Narendra Modi Austria Visit

PM Narendra Modi Austria Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद अब ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं। ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रिया का यह मेरा पहला दौरा है जो उत्साह, उमंग मैं यहां देख रहा हूं वो अद्भूत है। 41 साल बाद भारत के किसी पीएम का यहां आना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह इंतजार एक ऐतिहासिक अवसर पर खत्म हुआ है। भारत और ऑस्ट्रिया अपनी दोस्ती के 75 वर्ष मना रहा हैं।

‘भारत और ऑस्ट्रिया को जोड़ता है लोकतंत्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर हैं, लेकिन हम दोनों के बीच अनेक समानताएं हैं। लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है।  स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून शासन का आदर ​हमारी साझा मूल्य हैं। हम दोनों समाज बहु संवर्धित और बहुभाषी हैं।”

दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ

भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऑस्ट्रिया में कुछ महीनों के बाद चुनाव होने वाले हैं जबकि भारत में हमने अभी-अभी लोकतंत्र का पर्व आन बान शान के साथ मनाया है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ है। उस चुनाव में 650 मिलियन से अधिक लोगों ने वोट डाले हैं।” उन्होंने कहा कि 60 साल बाद एक सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर भारत में मिला है।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रियाई नोबेल विजेता एंटोन ज़िलिंगर ने PM मोदी को बताया आध्यात्मिक शख्सियत, जानिए और क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा यह युद्ध का समय नहीं, फिर ऑस्ट्रिया ने आगे बढ़ाया कदम और कर दी बड़ी पेशकश

Latest World News

Read More at www.indiatv.in