मुंबई। मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन मामले में अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोपी को बचाने और मामले को दबाने का आरोप लगाया। दरअसल, मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता थे।
पढ़ें :- जब तक मैं सीएम हूं, किसी को छूट नहीं मिलेगी…हिट एंड रन मामले पर CM एकनाथ शिंदे की दो टूक
वहीं, अब इस मामले में शिवसेना ने कार्रवाई करते हुए राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है। सीएम शिंदे के आदेश के बाद ही उन्हें पद से हटाया गया है। इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने पीड़ित महिला कावेरी नखवा के पति प्रदीप नखवा से मुलाकात की।
बता दें कि, मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बीएमडब्लयू कार मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।
पढ़ें :- Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ रही सियासी सरगर्मी, सीएम शिंदे ने की डिप्टी सीएम के साथ बैठक
Read More at hindi.pardaphash.com