पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस की तरफ से लगातार महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सवाल किया जा रहा है। अब प्रियंका गांंधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- ‘दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा’, कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

उन्होंने एक्स पर लिखा कि, देश के युवाओं की सबसे बड़ी चिंता बेरोजगारी है। महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। किसान कर्ज से परेशान हैं। आज लगभग 70 करोड़ भारतीयों के पास कोई रोजगार नहीं है। लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं। पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

इसके साथ ही लिखा है कि, कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग को राहत, हर वर्ग को तरक्की और हर वर्ग की हिस्सेदारी का विजन पेश किया है। अत्यंत खुशी की बात है कि इस बार जनता अपने मुद्दों पर मतदान कर रही है।

Read More at hindi.pardaphash.com