नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो भारतीय जनता पार्टी (BJP) व केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा निशाना साधा है। कहा कि टीवी-रेडियो हर जगह, गूंजती रही ‘झूठ की वाणी’,थम गए तरक्की के पहिए, ठप पड़ गई ‘विकास की गाड़ी’। परिवर्तन की आहट सुनिए, कांग्रेस को चुनिए।
पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी
टीवी-रेडियो हर जगह,
गूंजती रही ‘झूठ की वाणी’,थम गए तरक्की के पहिए,
ठप पड़ गई ‘विकास की गाड़ी’।परिवर्तन की आहट सुनिए,
कांग्रेस को चुनिए। pic.twitter.com/acw7G9emF6— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 25, 2024
पढ़ें :- BSP सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-ऐसी दाग़दार विरासत से मुक्ति मुश्किल
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि फर्क साफ है! कांग्रेस की गारंटी हिंदुस्तानियों की सरकार। महिलाओं को 8,500 रुपये प्रतिमाह, युवाओं को एक लाख/साल की नौकरी,30 लाख रिक्तियों पर भर्ती और किसानों को MSP कानूनी गारंटी। वहीं दूसरी तरफ मोदी की गारंटी
है अडानियों की सरकार। देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में,चंदे के धंधे वाली वसूली गैंग, संविधान और लोकतंत्र खत्म और किसान पाई-पाई का मोहताज। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में करोड़ों लखपति बनाएगी और मोदी जी जानते हैं कि इलेक्शन उनके हाथ से निकल गया है।
कांग्रेस की गारंटी : हिंदुस्तानियों की सरकार
✅ महिलाओं को ₹8,500/माह
✅ युवाओं को ₹1 लाख/साल की नौकरी
✅ 30 लाख रिक्तियों पर भर्ती
✅ किसानों को कानूनी MSPमोदी की गारंटी : अडानियों की सरकार
पढ़ें :- ‘आज कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है’, मुरैना में पीएम मोदी का बड़ा हमला
– देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में
– चंदे के धंधे वाली वसूली गैंग
– संविधान और…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 25, 2024
Read More at hindi.pardaphash.com