गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा, साई सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी DC vs GT Live score IPL 2024 Delhi Capitals vs Gujarat Titans match in Arun Jaitley Stadium Delhi on 24 April 2024-cricket news

DC vs GT Live score IPL 2024 updates : दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 88 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवाए। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 7 गेंद में 11 रन, फ्रेजर 14 गेंद में 23 रन  बनाकर आउट हुए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हुई। शाई होप 5 रन ही बना सके। इसके बाद अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 गेंद में 113 रन की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल 43 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में 88 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और आठ छक्के लगाए। गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वॉरियर ने तीन विकेट चटकाए। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 73 रन लुटाए।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकप पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की टीम बिना बदलाव के उतरी है। दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह शाई होप को जगह मिली है।

Wed, 24 Apr 2024 10:20 PM

DC vs GT Live score : ओमरजई सस्ते में लौटे पवेलियन

DC vs GT Live score : गुजरात टाइटंस ने लगातार ओवरों में दो विकेट गंवा दिए हैं। सुदर्शन अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। ओमरजई 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। 

Wed, 24 Apr 2024 10:16 PM

DC vs GT Live score : गुजरात का दूसरा विकेट गिरा

DC vs GT Live score : ऋद्धिमान साहा 25 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया। 

Wed, 24 Apr 2024 10:07 PM

DC vs GT Live score : गुजरात को जीत के लिए चाहिए 146 रन

DC vs GT Live score : गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 72 बॉल में 146 रन चाहिए। गुजरात ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 79 रन बनाए हैं। साहा 37 और सुदर्शन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 24 Apr 2024 09:58 PM

DC vs GT Live score : पावरप्ले में गुजरात ने बनाए 67 रन

DC vs GT Live score : गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 67 रन बनाए हैं। साई 27 और साहा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 24 Apr 2024 09:47 PM

DC vs GT Live score : गुजरात की अच्छी शुरुआत

DC vs GT Live score : पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद गुजरात ने वापसी की है और 4 ओवर में 50 रन बना लिए हैं। साई 17 और साहा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 24 Apr 2024 09:39 PM

DC vs GT Live score : गुजरात को लगा पहला झटका

DC vs GT Live score : गुजरात टाइटंस को दूसरे ओवर में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। गिल ने 5 गेंद में  6 रन बनाए। एनरिक नार्खिया ने उन्हें आउट किया।

Wed, 24 Apr 2024 09:28 PM

DC vs GT Live score : गुजरात को जीत के लिए चाहिए 225 रन

DC vs GT Live score : गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 20 ओवर में 225 रन चाहिए। साहा और गिल पारी की शुरुआत करेंगे। गुजरात के खिलाफ आईपीएल में बनाया गया ये हाईएस्ट टोटल है। 

Wed, 24 Apr 2024 09:13 PM

DC vs GT Live score : दिल्ली ने बनाए 224 रन

DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए हैं। 

Wed, 24 Apr 2024 09:05 PM

DC vs GT Live score : 19वें ओवर में दिल्ली ने बनाए 22 रन

DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स ने 19वें ओवर में 22 रन बटोरे हैं। साई किशोर के ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने दो चौके और दो छक्के लगाए। स्टब्स 7 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 24 Apr 2024 08:58 PM

DC vs GT Live score : ऋषभ पंत ने लगाई फिफ्टी

DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 34 गेंद में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। 

Wed, 24 Apr 2024 08:54 PM

DC vs GT Live score : दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

 DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स को 17वें ओवर में चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल 43 गेंद में 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। नूर ने उन्हें आउट किया। आउट होने से ठीक पहले अक्षर ने लगातार गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। 

Wed, 24 Apr 2024 08:44 PM

DC vs GT Live score : अक्षर पटेल ने लगाई फिफ्टी

DC vs GT Live score : अक्षर पटेल ने 37 गेंद में 50 रन जड़ दिए हैं। गुजरात के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था, जिसका उन्होंने फायदा उठाया है। पंत 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 24 Apr 2024 08:33 PM

DC vs GT Live score : अक्षर और पंत ने पारी को संभाला

DC vs GT Live score : अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने दिल्ली की पारी को संभाला है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

Wed, 24 Apr 2024 08:16 PM

DC vs GT Live score : दिल्ली ने 9 ओवर में बनाए 68 रन

DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 68 रन बनाए हैं। पंत 7 और अक्षर पटेल 19 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात की ओर से संदी वॉरियर ने तीन विकेट लिए हैं। पिछले 5 ओवर में दिल्ली ने एक विकेट खोकर 32 रन बनाए हैं।  

Wed, 24 Apr 2024 08:04 PM

DC vs GT Live score : शाई होप सस्ते में हुए आउट

DC vs GT Live score : संदीप वॉरियर ने शाई होप को आउट करके दिल्ली को तीसरा झटका दिया है। संदीप ने मैच में तीसरा विकेट लिया है। होप 6 गेंद में पांच रन ही बना सके। 

Wed, 24 Apr 2024 07:55 PM

DC vs GT Live score : पृथ्वी शॉ भी लौटे पवेलियन

DC vs GT Live score : सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 7 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गे हैं। वॉरियर ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए। इससे पहले उन्होंने फ्रेजर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Wed, 24 Apr 2024 07:49 PM

DC vs GT Live score :दिल्ली का पहला विकेट गिरा

DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज फ्रेजर 14 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। वॉरियर ने उन्हें आउट किया। 

Wed, 24 Apr 2024 07:42 PM

DC vs GT Live score : दिल्ली की दमदार शुरुआत

 DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। शॉ और फ्रेजर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। फ्रेजर 17 और शॉ 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 24 Apr 2024 07:33 PM

DC vs GT Live score : दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

 DC vs GT Live score : दिल्ली की पारी की शुरुआत के लिए फ्रेजर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर पहुंच गए हैं। फ्रेजर से एक बार फिर दिल्ली की टीम धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद कर रही होगी। 

Wed, 24 Apr 2024 07:20 PM

DC vs GT Live score : डेविड वॉर्नर हुए बाहर

DC vs GT Live score : दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है। वॉर्नर की जगह दिल्ली ने शाई होप को मौका दिया है। वॉर्नर पिछले कुछ मैच में फ्लॉप रहे थे। 

Read More at www.livehindustan.com