mpbse class 10th 12th marksheet at mpresults nic in toppers mponline mpbse nic in-career news

MPBSE MP Board Result 2024 live updates , mpresults.nic.in , mpbse.nic.in : MPBSE MP Board Result 2024 live updates , mpresults.nic.in , mpbse.nic.in : एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट एमपीबीएसई एमपी बोर्ड वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in और लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर चेक किया जा सकता है। नीचे दिए गए बॉक्स में रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड करें। 

 

मध्य प्रदेश में एमपी 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी और 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में ​​साढ़े 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे। एमपी बोर्ड परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल हुए थे। प्रदेश भर में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल यानी 2023 में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे 25 मई को घोषित किए गए थे। इस बार लोकसभा चुनाव के चलते रिजल्ट एक माह पहले ही घोषित किया जा रहा है। पिछले साल 10वीं परीक्षा में कुल 815364 छात्र उपस्थित हुए थे जिनमें से 515955 छात्र पास हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास प्रतिशत 63.2 फीसदी रहा था और कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 727044 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 401366 छात्र सफल हुए और पास प्रतिशत 55.28 फीसदी रहा था।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link : यहां डालें रोल नंबर

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link : यहां डालें रोल नंबर

मोबाइल ऐप पर भी देखें रिजल्ट

विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में नो योअर रिजल्ट ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा। 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम जारी किया गया। एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी रिजल्ट 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्राइवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी।

 

Wed, 24 Apr 2024 05:14 PM

MP Board Result 2024 live: नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 81.02 फीसदी बच्चे पास

MP Board Result 2024 live:  सरकारी स्कूलों में सबसे अच्छा रिजल्ट नरसिंहपुर जिले का रहा। यहां 81.02% बच्चे पास हुए हैं। सबसे खराब रिजल्ट दमोह का रहा। यहां 39.14% बच्चे पास हुए हैं। इसी तरह प्राइवेट स्कूलों में दमोह ने ही सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। 80.05% बच्चे पास हुए। प्राइवेट स्कूलों में भिंड में सबसे कम 46.75% रहा।

Wed, 24 Apr 2024 05:13 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड की मेरिट में टॉप 10 में 82 स्टूडेंट्स

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड की मेरिट में टॉप 10 में 82 स्टूडेंट्स

नाम    मेरिट    जिला

अनुष्का अग्रवाल    पहला    मंडला

रेखा उबारी    दूसरा    कटनी

इशिता तोमर    दूसरा    आगर मालवा

स्नेहा पटेल    दूसरा    रीवा

सौरभ सिंह    तीसरा    सतना

सौम्या सिंह    चौथा    रीवा

जोयल रघुवंशी    चौथा    विदिशा

अंकिता उरमलिया    चौथा    जबलपुर

खुश्बू कुमारी    चौथा    मंडला

प्रगति असाटी    पांचवां    दमोह

श्रुति तोमर    पांचवां    मुरैना

गुनगुन शाक्य    पांचवां    भिंड

निकिता चौरसिया    पांचवां    छतरपुर

नियति साहू    पांचवां    छतरपुर

अजय पटेल    छठवां    छतरपुर

पंकज पटेल    छठवां    दमोह

प्राची गुप्ता    छठवां    सतना

दिव्या पांडे    छठवां    सिंगरौली

आशीष कुमार    छठवां    सिंगरौली

गर्वित गुप्ता    छठवां    नरसिंहपुर

अदिति तिवारी    छठवां    बालाघाट

सलोनी पंड्या    छठवां    उज्जैन

तान्या शर्मा    सातवां    विदिशा

श्लोक प्रजापति    सातवां    सीहोर

ओम चौकसे    सातवां    जबलपुर

हिमांश शोभावत    सातवां    मंडला

प्रतिष्ठा राय    सातवां    सिवनी

नंदकिशोर पटेल    सातवां    पन्ना

साक्षी लोधी    सातवां    दमोह

सुहानी जायसवाल    सातवां    उमरिया

पीयूष शोर्या    सातवां    मुरैना

श्रेया शर्मा    सातवां    मुरैना

उत्कर्ष तिवारी    सातवां    छतरपुर

अनुराग वर्मा    आठवां    मुरैना

गौरव कुमार    आठवां    भिंड

रौनक दूरवार    आठवां    दतिया

काव्या सोनी    आठवां    शिवपुरी

अनुरुद्ध यादव    आठवां    टीकमगढ़

वैशाली लोधी    आठवां    सागर

स्वाति सिंह    आठवां    रीवा

देवेश कुमार पांडे    आठवां    रीवा

युवराज विश्वकर्मा    आठवां    रीवा

प्रज्ञा पटेल    आठवां    नरसिंहपुर

नीलेश मेहरा    आठवां    नरसिंहपुर

लता मुड़िया    आठवां    नरसिंहपुर

जय नाहटा    आठवां    मंडला

दीक्षा बिसेन    आठवां    सिवनी

रिया चौधरी    नौवां    जबलपुर

वंदना साहू    नौंवा    नरसिंहपुर

अक्षत जायसवाल    नौंवा    बालाघाट

जयेश जैन    नौंवा    आगर मालवा

हरिओम द्विवेदी    नौंवा    पन्ना

ऋषम गुप्ता    नौंवा    सतना

अर्पण शुक्ला    नौंवा    सतना

अम्बे त्रिपाठी    नौंवा    सतना

लाली तिवारी    नौंवा    सीधी

नीलेश कुमार साहू    नौंवा    सीधी

वरुण साकेत    नौंवा    सीधी

पलक शर्मा    नौंवा    ग्वालियर

इशू साहू    नौंवा    शिवपुरी

स्नेहा अग्रवाल    दसवां    मुरैना

साकेत पचौरी    दसवां    मुरैना

जतिन सिंह    दसवां    भिंड

हिमानी ठाकुर    दसवां    सागर

शिवम तिवारी    दसवां    निवाड़ी

ध्रुव विश्वकर्मा    दसवां    सतना

साक्षी कुमारी द्विवेदी    दसवां    रीवा

ईशान पाठक    दसवां    रीवा

चंद्रेश मिश्रा    दसवां    रीवा

कनक ताम्रकर    दसवां    रीवा

ऋषभ त्रिपाठी    दसवां    रीवा

निर्भय सिंह    दसवां    रीवा

रिद्धिमा सिंह    दसवां    रीवा

जोबिया शेख    दसवां    देवास

जान्हवी गुप्ता    दसवां    इंदौर

अर्जुन गुर्जर    दसवां    ब्यावरा (गुना)

सार्थक साहू    दसवां    गोविंदपुर

सेजल वर्मन    दसवां    जबलपुर

अनन्या पटेल    दसवां    मंडला

जोया फातिमा    दसवां    मंडला

कार्तिक सेलोकर दसवां    बालाघाट

हर्ष पटेल    दसवां    बालाघाट

Wed, 24 Apr 2024 05:08 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट, अनुष्का ने किया टॉप

MP Board Result 2024 live: मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

रैंक 1 -ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल,  नैनपुर, मंडला की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। 

रैंक -2  – दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे

शासकीय उ. मा. विद्यालय, माधव नगर, कटनी की छात्रा रेखा रेबारी, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुसनेर आगर मालवा की छात्रा इश्मिता तोमर और इंडियन एक्सीलेंस स्कूल वार्ड नंबर 10 , अनंतपुरम, हुजूर रीवा की छात्रा स्नेहा पटेल , तीनों छात्राओं ने 493-493 अंक हासिल कर दूसरी रैंक हासिल की।

रैंक 3- तीसरे स्थान पर शासकीय उ.मा.वि. बिहरा, सतना के छात्र सौरभ सिंह रहे। उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए।

रैंक – 4 –  सौम्या सिंह , श्री अरविन्दो बाल विद्या मंदिर हाईस्कूल, महसुवा, रीवा- 491 मार्क्स

रैंक – 4 – जोयल रघुवंशी , डॉल्फिन द स्कूल ऑफ विजडम हाईस्कूल, गंजबासौदा, विदिशा- 491 मार्क्स

रैंक – 4 – अंकिता उरमलिया , सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, गंगानगर जबलपुर – 491 मार्क्स

रैंक 4 – खुशबू कुमारी  , ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हा.से.स्कूल, नैनपुर, मण्डला, – 491 मार्क्स

रैंक 5 – प्रगति असाटी, शा. आदर्श बहु. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय, दमोह, – 490 मार्क्स

रैंक 5 –  श्रुति तोमर , आर.वी.एस. पब्लिक उ.मा.वि., पोरसा, मुरैना- 490 मार्क्स

रैंक 5 – गुनगुन शाक्य, कस्तूरीदेवी कन्या उ.मा.वि., भिण्ड- 490 मार्क्स

रैंक 5 – निकिता चौरसिया , शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1 , छतरपुर- 490 मार्क्स

रैंक 5 – नियति साहू, शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1 , छतरपुर- 490 मार्क्स

 

Wed, 24 Apr 2024 04:52 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 9 जून से

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 9 जून से शुरू होगी। 1,00,377 विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा में हिस्सा लेंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वालों में 49,877 विद्यार्थी लड़के हैं और 50,500 लड़कियां।

Wed, 24 Apr 2024 04:49 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप टॉपरों की लिस्ट

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप टॉपरों की लिस्ट 

रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 

रैंक 1 – विनय पांडे, शासकीय उ.मा.वि. पहाड़ी खेड़ा, पन्ना – 480 मार्क्स

रैंक 2 – प्रतीक्षा अहिरवार, शासकीय उ. मा. वि. तरीचरकलां, निवाड़ी – 475 मार्क्स

रैंक 3 – मयंक पटले, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी , बैहट , बालाघाट – 474 मार्क्स

रैंक 4- रानी यादव, शा. उ. मा. वि. क्र-1, शिवपुरी – 471 मार्क्स

Wed, 24 Apr 2024 04:43 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट

रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 

रैंक 1 – नंदनी मलगम, शासकीय कन्या हायर सकेंडरी स्कूल, समनापुर, डिंडौरी – 464 मार्क्स

रैंक 2 – श्री कृष्णा मिश्रा, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन – 462 मार्क्स

रैंक 3 – ऐश्वर्या चौबे, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन – 460 मार्क्स

Wed, 24 Apr 2024 04:39 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपरों की लिस्ट

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपरों की लिस्ट

रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 

रैंक 1. सना अंजुम खान, मिशन उमावि. छपारा, सिवनी – 500 में से 487 मार्क्स

रैंक 2. प्रेक्षा राजपूत, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला – 486 मार्क्स

रैंक 3 . मेहर कुरैशी, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला – 485 मार्क्स

Wed, 24 Apr 2024 04:37 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं ग्रुप के कॉमर्स टॉपरों की लिस्ट

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां देखें  कॉमर्स के टॉपरों की लिस्ट- 

रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 

रैंक 1 – मुस्कान दांगी, सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय, सिरोंज, विदिशा – 500 में से 493 मार्क्स

रैंक 2- गरिमा जैन, महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 1, छतरपुर, 500 में से 482 मार्क्स

रैंक 2 – गौरी जैसवाल, टैगोर व्ही. एन. हायर सकेंडरी स्कूल, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर, 500 में से 482 मार्क्स

रैंक 2 – दिया कोटवानी, ज्ञान ज्योति ई. एम हायर सकेंडरी स्कूल, नैनपुर , मंडला – 500 में से 482 मार्क्स

Wed, 24 Apr 2024 04:32 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से 5.19 प्रतिशत गिरा

MP Board Result 2024 live: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 58.10% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल से 5.19 प्रतिशत कम है। मेरिट में 82 स्टूडेंट्स हैं। इनमें 37 छात्र और 45 छात्राएं हैं। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

Wed, 24 Apr 2024 04:29 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप के टॉपरों की लिस्ट

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां देखें मैथ्स ग्रुप के टॉपरों की लिस्ट- 

रैंक , छात्र का नाम, स्कूल का नाम, और मार्क्स

रैंक – 1 –  अंशिका मिश्रा, शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बोडाबाग रोड, रीवा – 500 में से 493 मार्क्स

रैंक – 2 – अंकित चौबे, शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर – 491 मार्क्स

रैंक 3 – गीता लोधी, शासकीय बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, नरसिंहपुर , 490 मार्क्स

रैंक 4 – कृति चौरसिया,  शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर – 488 मार्क्स

Wed, 24 Apr 2024 04:22 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं में जयंत ने किया टॉप

MP Board Result 2024 live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जयंत यादव ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 487 अंक मिले हैं।

Wed, 24 Apr 2024 04:20 PM

MP Board Result 2024 live: ये हैं एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है। ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल,  नैनपुर, मंडला की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे। शासकीय उ. मा. विद्यालय, माधव नगर, कटनी की छात्रा रेखा रेबारी, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुसनेर आगर मालवा की छात्रा इश्मिता तोमर और इंडियन एक्सीलेंस स्कूल वार्ड नंबर 10 , अनंतपुरम, हुजूर रीवा की छात्रा स्नेहा पटेल , तीनों छात्राओं ने 493-493 अंक हासिल कर दूसरी रैंक हासिल की। तीसरे स्थान पर शासकीय उ.मा.वि. बिहरा, सतना के छात्र सौरभ सिंह रहे। उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए।

Wed, 24 Apr 2024 04:15 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में कितने विद्यार्थी हुए पास

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं में 64.49 फीसदी पास हुए। जबकि एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। इस बार 10वीं का रिजल्ट पिछले साल के तुलना में काफी खराब आया है। 

Wed, 24 Apr 2024 04:08 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, मेरिट लिस्ट में कितने बच्चे आए

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं की मेरिट सूची में 132 बच्चे और 10वीं की मेरिट लिस्ट में 82 बच्चे सूची में आए।

Wed, 24 Apr 2024 04:04 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है। नैनपुर, मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। 

Wed, 24 Apr 2024 04:01 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मंडल के सचिव ने परिणाम जारी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी किया गया।

Wed, 24 Apr 2024 03:59 PM

MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड के सचिव जारी करने वाले है रिजल्ट

MP Board Result 2024 live: शिक्षा मंत्री चुनाव आचार संहिता की वजह से आज एमपी बोर्ड परिणाम जारी नहीं कर रहे। आज एमपी बोर्ड के सचिव ही नतीजे जारी करेंगे। रोल नंबर व रोल कोड से नतीजे चेक कर सकेंगे।

Wed, 24 Apr 2024 03:57 PM

MP Board Result 2024 live: mpresults.nic.in , mpbse.nic.in पर आने वाला है रिजल्ट का लिंक

MP Board Result 2024 live: इस बार मध्य प्रदेश हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं, जबकि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक हुई। एमपीबीएसई के अनुसार, इस साल दोनों परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। परीक्षाएं एकल पाली में आयोजित की गईं, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में, छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए। यह उत्तीर्ण मानदंड कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों परीक्षाओं पर लागू होता है। mpresults.nic.in , mpbse.nic.in पर शाम 4 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा।

Wed, 24 Apr 2024 03:48 PM

MP Board Result 2024 live : एमपी बोर्ड रिजल्ट में फेल विद्यार्थियों को दूसरा मौका

MP Board Result 2024 live : जो छात्र 2 से अधिक विषयों में मिनीमम पासिंग मार्क्स प्राप्त नहीं करेंगे, उन्हें एमपी बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षा में फेल माना जाएगा. हालांकि, उन्हें इस साल पास होने के लिए एक और मौका मिलेगा। फेल होने वाले छात्र रुक जाना नहीं योजना के तहत फॉर्म भरकर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।

Wed, 24 Apr 2024 03:41 PM

MP Board Result 2024 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

MP Board Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने वाला है। ध्यान रहे कि बोर्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल है, ओरिजनल मार्कशीट के लिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाना होगा। एमपी बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूलों को भेजेगा। फिर सभी स्कूल अपने अपने स्टूडेंट्स को मार्कशीट व सर्टिफिकेट वितरित करेंगे। 

Read More at www.livehindustan.com