गुजरात में लोकसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची ज़ारी ,सुनीता केजरीवाल समेत ये नाम हैं शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने गुजरात राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ‘काम की राजनीति’ को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। इस सूची में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)  का नाम शामिल है।

पढ़ें :- जो लोग सत्ता और सरकार को एक परिवार की मुट्ठी में रखना चाहते हैं, संविधान उनकी आंखों में हमेशा खटकता है: पीएम मोदी

सूची में कई नाम हैरान करने वाले हैं। मसलन लिस्ट में सबसे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  का नाम है। इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)   का भी नाम है। स्टार प्रचारक की लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम है जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है।

Read More at hindi.pardaphash.com