जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर चहल को दिया झटका, तो विराट कोहली का ऑरेंज कैप की दौड़ में दबदबा

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन (IPL 2024) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और उसके फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद से टीम को बैक टू बैक हार का मुंह देखने पड़ रहा है। 11 अप्रैल को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में भी उसको जीत नसीब नहीं हुआ।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई आरसीबी ने फ़ाफ डु प्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53)  की अर्धशतकीय पारी की मदद से 196 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इस बीच जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर काल बरपाया और सर्वाधिक पांच विकेट झटकी। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में 199 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीता।

ईशान किशन (69) और सूर्यकुमार यादव (52) की तूफ़ानी पारी ने टीम को सीजन (IPL 2024) की दूसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बैंगलुरु के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। वहीं, महज 3 रन बनाकर भी विराट कोहली के सिर ऑरेंज कैप सजी है।

विराट कोहली के सिर है IPL 2024 ऑरेंज कैप

  • मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 (IPL 2024) ऑरेंज कैप रेस के टॉप-5 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अभी भी टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का नाम है। गुजरात के साथ खेले गए टीम के आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतकुय पारी खेली थी। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल तीसरे स्थान पर है।
  • राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की हाल ही में ऑरेंज कैप रेस में एंट्री हुई है। हालांकि, इसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को इससे बाहर होना पड़ा। पांचवें स्थान पर साई सुदर्शन का कब्जा है।
POS Player Mat Inns Runs HS Avg SR 100 50 4s 6s
1 Virat Kohli 6 6 319 113* 79.75 141.77 1 2 29 12
2 Riyan Parag 5 5 261 84* 87 158.18 0 3 17 17
3 Shubman Gill 6 6 255 89* 51 151.78 0 2 19 9
4 Sanju Samson 5 5 246 82* 82 157.69 0 3 24 10
5 Sai Sudharsan 6 6 226 45 37.67 127.68 0 0 23 3

IPl 2024 पर्पल कैप में हुआ बड़ा बदलाव

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। चार ओवर में उन्होंने 21 रन खर्च करते हुए पांच सफलताएं हासिल की। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.25 का रहा।
  • ऐसे प्रदर्शन के बाद न सिर्फ वह आईपीएल 2024 (IPL 2024)  =पर्पल कैप की रेस में शामिल हो गए, बल्कि युजवेंद्र चहल को पछाड़कर सीजन (IPL 2024) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए।
  • इसकी वजह से युज़वेंद्र चहल को दूसरे और मुस्ताफिजुर रहमान को तीसरे नंबर पर जाना पड़ा। चौथे स्थान पर मोहित शर्मा और पांचवें स्थान पर खलील अहमद मौजूद है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद टॉप-5 से बाहर हो गए हैं।
POS Player Mat Inns Ov Runs Wkts Avg Econ 4w 5w
1 Jasprit Bumrah 5 5 20 119 10 11.9 5.95 0 1
2 Yuzvendra Chahal 5 5 18 132 10 13.2 7.33 0 0
3 Mustafizur Rahman 4 4 16 128 9 14.22 8 1 0
4 Arshdeep Singh 5 5 18.2 160 8 20 8.72 1 0
5 Mohit Sharma 6 6 23 216 8 27 9.39 0 0

यह भी पढ़ें- IPL 2024: कौन कहां गया? किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिलीज और रिटेन, यहां जानिए सभी 10 टीमों की पर्स वैल्यू

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की जीवनी, उम्र, पत्नी, नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, फैमली और करियर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

Read More at hindi.cricketaddictor.com