मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा. आवेश ने पीयूष चावला को किया आउट MI vs RR Live Score IPL 2024 Match 14 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Live Updates in Wankhede Stadium on 1 April 2024-cricket news

MI vs RR Live Score IPL 2024 Updates: आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर हो रही है। यह आईपीएल 2024 का 14वां मैच है। एमआई और आरआर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और टिम डेविड बल्लेबाजी कर रहे हैं। एमआई ने 83 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस शून्य पर पवेलियन लौटे। तीनों ट्रेंट बोल्ट के जाल में फंसे। ईशान किशन ने 16 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 34 रन की पारी खेली। पीयूष चावला (3) का बल्ला नहीं चला। एमआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया। आरआर ने संदीप शर्मा की जगह नांद्रे बर्गर को शामिल किया है। संदीप अनफिट हैं। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई टीम मौजूदा सीजन में पहली बार घर में खेल रही है। हार्दिक ब्रिगेड को मौजूदा सीजन में पहली जीत की तलाश है। एमआई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट जबकि दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 31 रन से हार का मुंह देखना पड़ा।

वहीं, संजून सैमसन की कप्तान वाली राजस्थान टीम जीत की हैट्रिक लगाने की फिराक में होगी। आआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन और दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मात दी है। आरआर का हिस्सा दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को स्पेशल डबल सेंचुरी लगाई। दरअसल, अश्विन 200वां आईपीएल मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं। एमआई वर्सेस आरआर हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों का कुल 28 बार आमना-सामना हुआ है। मुंबई ने इस दौरान 15 और राजस्थान ने 12 मैच अपने नाम किए। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

MI vs RR Live Score

MI 89/6 (12 ओवर)*

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

Mon, 01 Apr 2024 08:39 PM

MI vs RR LIVE Score- आवेश ने पीयूष चावला को किया आउट

मुंबई का छठा विकेट पीयूष चावला के रूप में गिरा है। उन्हें आवेश खान ने 12वें ओवर में हेटमायर को कैच कराया। चावला ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए। तिलक 27 और टिम डेविड 2 के निजी स्कोर पर हैं।

Mon, 01 Apr 2024 08:25 PM

MI vs RR LIVE Score- कप्तान हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

मुंबई को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 21 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 34 रन की पारी खेली पांड्या को युजवेंद्र चहल ने 10वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। उन्होंने तिलक वर्मा के संग पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।

Mon, 01 Apr 2024 08:12 PM

MI vs RR LIVE Score- मुंबई की टीम पहुंची 50 रन के पार

मुंबई ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। आवेश ने सातवें ओवर में 13 रन खर्च किए। हार्दिक 21 और तिलक 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Mon, 01 Apr 2024 07:58 PM

MI vs RR LIVE Score- ईशान किशन का नहीं चला बल्ला

मुंबई ने चौथा विकेट गंवा दिया है। ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों में 16 रन जोड़े। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें बर्गर ने चौथे ओवर में विकेट के पीछे कैच कराया। 

Mon, 01 Apr 2024 07:51 PM

MI vs RR LIVE Score- डेवाल्ड ब्रेविस भी शून्य पर हुए आउट

बोल्ट ने राजस्थान को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को अपने जाल में फंसाया। ब्रेविस ने नांद्रे बर्गर को कैच थमाया। वह भी शून्य पर आउट हुए। ईशान किशन 12 और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Mon, 01 Apr 2024 07:40 PM

MI vs RR LIVE Score- रोहित और नमन का नहीं खुला खाता

मुंबई ने खराब शुरुआत की है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में मुंबई को दो झटके दिए।  उन्होंने रोहित शर्मा  पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर सैमसन को कैच कराया। वहीं, नमन धीर आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर कॉल पर पवेलियन लौट गए। दोनों का खाता नहीं खुला।

Mon, 01 Apr 2024 07:26 PM

MI vs RR LIVE Score- मुंबई और राजस्थान के सब्स्टिट्यूट प्लेयर्स

मुंबई इंडियंस सब्स्टिट्यूट: डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी

राजस्थान रॉयल्स सब्स्टिट्यूट: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक

Mon, 01 Apr 2024 07:12 PM

MI vs RR LIVE Score- टॉस गंवाने के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या?

टॉस गंवाने के बाद एमआई कैप्टन हार्दिक पांड्या ने  कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने की योजना बना रहे थे। इस गेम का हिस्सा बनना काफी रोमांचक है। हम हमेशा भविष्य की ओर देखते हैं, प्रक्रिया का पालन करने की जरूरत है। मैं उस ब्रांड का क्रिकेट खेलने को उत्सुक हूं, जिसका हर कोई आनंद लेता है।

Mon, 01 Apr 2024 07:07 PM

MI vs RR LIVE Score- राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ जीता टॉस

राजस्थान ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। विकेट फ्रेश लग रहा है। यहां मौजूदा सीजन में पहला गेम हो रहा है। तेज गेंदबाजो को मदद मिलेगी।

Mon, 01 Apr 2024 06:35 PM

MI vs RR LIVE Score- कुछ ही देर में होगा टॉस

मुंबई और राजस्थान का मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टॉस के लिए कप्तान हार्दिक और संजू सात बजे मैदान पर उतरेंगे।

Mon, 01 Apr 2024 06:08 PM

MI vs RR LIVE Score- 150 विकेट की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 150 आईपीएल विकेट पूरे करने की दहलीज पर हैं। उन्हें केवल दो शिकार की जरूरत है।

Mon, 01 Apr 2024 05:07 PM

MI vs RR LIVE Score- आवेश खान खेलेंगे 50वां आईपीएल मैच

आज राजस्थान के तेज गेंदबाज आवेश खान अपना 50वां आईपीएल मैच खेलने वाले हैं।

 

Mon, 01 Apr 2024 04:11 PM

MI vs RR LIVE Score- कैचों की सेंचुरी के नजदीक रोहित शर्मा

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा आईपीएल में कैचों की सेंचुरी पूरी करने के नजदीक हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए एक कैच की दरकार है।

Mon, 01 Apr 2024 03:37 PM

MI vs RR LIVE Score- 150 चौकों के करीब यशस्वी जायसवाल

आरआर के ओपनर यशस्वी जायसवाल आईपीएल में 150 चौके कंप्लीट करने वाले हैं। उन्हें सिर्फ दो चौकों की जरूरत है।

Mon, 01 Apr 2024 02:53 PM

MI vs RR LIVE Score – मुंबई में पहला मैच आज

मुंबई के वानखेड़े में आईपीएल 2024 का पहला मैच आज यानी 1 अप्रैल 2024 को खेला जाएगा, जो मेजबान मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। मुंबई दो मैच हार चुकी है और राजस्थान ने अपने दोनों मैच जीते हैं।

Mon, 01 Apr 2024 01:46 PM

MI vs RR Live Score- सूर्यकुमार यादव की वापसी का इंतजार

MI vs RR Live Score- मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव की वापसी का बेसब्री से इंतजार है जो चोट के चलते बाहर चल रहे हैं। वह फिलहाल NCA में रिहैब कर रहे हैं। वह टीम के साथ कब जुड़ेंगे इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।

Mon, 01 Apr 2024 01:12 PM

MI vs RR Playing XI- संभावित प्लेइंग XI

MI संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका

RR संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान।

Mon, 01 Apr 2024 12:48 PM

MI vs RR Live Score- वानखेड़े की पिच पर लगेगा रनों का अंबार

MI vs RR Live Score- मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यह ग्राउंड हाईस्कोरिंग रहा है। यहां टीमें चेज करना पसंद करती है। आज भी दोनों कप्तानों की नजरें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने पर होगी।

Mon, 01 Apr 2024 12:15 PM

MI vs RR Live Score- हेड टू हेड

MI vs RR Live Score- मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 28 मैच खेले गए हैं जिसमें मेजबान टीम ने 15 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहां राजस्थान रॉयल्स के हाथ इस दौरान 12 जीत लगी है। दोनों के बीच खेले गए एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया था।

Mon, 01 Apr 2024 11:39 AM

MI vs RR Live Score- मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल।

 

Read More at www.livehindustan.com