हाई स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 31 रन से हराया, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड SRH vs MI live score ipl 2024 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians match in Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad stadium on 27 march 2024 -cricket news

SRH vs MI Live score IPL 2024 updates : सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के हाईस्कोरिंग मुकाबले में 31 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बनाने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने कड़ी टक्कर दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों तक जीतने का जज्बा दिखाया लेकिन 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। मुंबई इंडियंस की ओर तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। इस मैच के दौरान आईपीएल के इतिहास में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड भी टूटा। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और एडन मार्करम के तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बना दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट खोकर 263 रन बनाए थे, जोकि आईपीएल का हाईएस्ट टोटल था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर में ईशान किशन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। ईशान 34 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। नमन ने 14 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में 64 रन की दमदार पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद में 24 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी रही। मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। मयंक न 13 गेंद में 11 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हेड 24 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने 16 गेंद में फिफ्टी जड़ दी है और वह सनराइजर्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक 23 गेंद में 63 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मार्करम 28 गेंद में 42 रन, जबकि हेनरिक क्लासेन 34 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद लौटे।

SRH vs MI Live score 

SRH Live Score – 277/3 (20)

MI Score – 246/5 (20)

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) – ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

Wed, 27 Mar 2024 11:22 PM

SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 31 रन से हराया

 SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया है। हाई स्कोरिंग मुकाबल में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बनाए।

Wed, 27 Mar 2024 11:13 PM

SRH vs MI Live Score- कप्तान हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

 SRH vs MI Live Score-मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांडया 20 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उनादकट ने उन्हें आउट किया। टीम को जीत के लिए 12 गेंद में 54 रन चाहिए।

Wed, 27 Mar 2024 11:08 PM

SRH vs MI Live Score- कैच लेते समय चोटिल हुए मयंक अग्रवाल

 SRH vs MI Live Score- मयंक अग्रवाल ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हुए। वह सिर के बल गिरे जिसके कारण थोड़ा दर्द में दिखे। हालांकि उन्होंने अपने प्रयास से छक्के पर जा रही गेंद को रोका और सिर्फ एक रन बनने दिया। 

Wed, 27 Mar 2024 11:00 PM

SRH vs MI Live Score- मुंबई को आखिरी 4 ओवर में चाहिए 88 रन

SRH vs MI Live Score-मुंबई ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 24 गेंद में 88 रन चाहिए। हार्दिक और डेविड क्रीज पर मौजूद हैं। 

Wed, 27 Mar 2024 10:50 PM

SRH vs MI Live Score- तिलक 64 रन बनाकर लौटे पवेलियन

SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 34 गेंद में 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई का 182 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा है। पैट कमिंस को मैच में दूसरा विकेट मिला है। 

Wed, 27 Mar 2024 10:42 PM

SRH vs MI Live Score- मुंबई ने 13 ओवर में बनाए 170 रन

SRH vs MI Live Score-मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 170 रन बनाए हैं। टीम को यहां से जीतने के लिए 42 गेंद में 108 रन चाहिए। तिलक वर्मा 29 गेंद में 54 रन और हार्दिक 11 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 27 Mar 2024 10:34 PM

SRH vs MI Live Score- नमन लौटे पवेलियन

SRH vs MI Live Score-मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। नमन 14 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या क्रीज पर उतरे हैं।

Wed, 27 Mar 2024 10:29 PM

SRH vs MI Live Score- तिलक वर्मा ने लगाई फिफ्टी

SRH vs MI Live Score- तिलक वर्मा ने 24 गेंद मेंं अर्धशतक जड़ दिया है। 10वें ओवर में तिलक वर्मा ने तीन छक्के जड़े हैं। मुंबई की टीम 150 के करीब पहुंच गई है। तिलक ने अपनी पारी में 5 छक्के और दो चौके लगाए।

Wed, 27 Mar 2024 10:21 PM

SRH vs MI Live Score- मुंबई को जीत के लिए 159 रन चाहिए

SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में दो विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 66 गेंद में 159 रन चाहिए। तिलक और नमन क्रीज पर मौजूद हैं। पैट कमिंस और शाहबाज को 1-1 विकेट मिला है। 

Wed, 27 Mar 2024 10:14 PM

SRH vs MI Live Score- मुंबई का स्कोर 100 के पार

SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस की टीम 8वें ओवर में 100 के पार पहुंच गई है। टीम को यहां से जीत के लिए 72 गेंद में 176 रन चाहिए। मुंबई ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 101 रन बनाए हैं। तिलक 19 और नमन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Wed, 27 Mar 2024 10:02 PM

SRH vs MI Live Score- रोहित शर्मा हुए आउट

 SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस ने उन्हें आउट किया। मुंबई का ये दूसरा विकेट गिरा है। 

Wed, 27 Mar 2024 09:53 PM

SRH vs MI Live Score- ईशान किशन लौटे पवेलियन

SRH vs MI Live Score-सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 13 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शाहबाज ने उन्हें कैच आउट करवाया। रोहित और ईशान के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई।

Wed, 27 Mar 2024 09:49 PM

SRH vs MI Live Score- मुंबई की धमाकेदार शुरुआत

SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस ने तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। ईशान किशन ने तीसरे ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर कुल 23 रन बटोरे। 

Wed, 27 Mar 2024 09:40 PM

SRH vs MI Live Score- मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

SRH vs MI Live Score- मुंबई को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य मिला है। रोहित शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं। 

Wed, 27 Mar 2024 09:27 PM

SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया हाईएस्ट टोटल

SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का सबसे हाईएस्ट टोटल बना दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट  खोकर 277 रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था। आरसीबी ने वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए। 

Wed, 27 Mar 2024 09:21 PM

SRH vs MI Live Score- हैदराबाद ने बनाए 277 रन

SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बना दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए।

Wed, 27 Mar 2024 09:15 PM

SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 250 के पार

SRH vs MI Live Score-सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। आईपीएल के इतिहास का ये तीसरा हाईएस्ट टोटल बन गया है। एक ओवर में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड टूट सकता है, जोकि आरसीबी ने बनाया था। आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए। 

Wed, 27 Mar 2024 09:13 PM

SRH vs MI Live Score- जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में दिए 30 रन

SRH vs MI Live Score- तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 26 रन दिए हैं। अन्य गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है। बुमराह को इस मैच में विकेट नहीं मिला है। 

Wed, 27 Mar 2024 09:10 PM

SRH vs MI Live Score- क्लासेन ने लगाई फिफ्टी

SRH vs MI Live Score- हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में 50 रन पूरे कर लिए हैं। ये पारी का तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले ट्रेविस हेड और अभिषेक फिफ्टी लगा चुके हैं।

Wed, 27 Mar 2024 09:05 PM

SRH vs MI Live Score- मफाका ने 4 ओवर में लुटाए 66 रन

SRH vs MI Live Score- डेब्यू मैच खेल रहे क्वेना मफाका ने 4 ओवर में 66 रन लुटाए हैं। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई है। क्लासेन और मार्करम भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 

Read More at www.livehindustan.com