हिमाचल में जो थे कांग्रेस के बागी, BJP ने उन्हें बनाया कैंडिडेट’; देखें उपचुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट

BJP Assembly Bypolls 2024 Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें गुजरात, कर्नाटक , हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। जिन सीटों पर चुनाव होना हैं, उनमें गुजरात की 5, हिमाचल प्रदेश की 6, कर्नाटक की 1 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटें शामिल हैं।

गुजरात की 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने विजापुर से डॉक्टर चतुरसिंह जावंजी चावड़ा, पोरबंदर से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया, मनावदर से अरविन्दभाई जिनाभा लड़ानी, खंभात से चिरागकुमार अरविन्दभाई पटेल और वाघोडिया से धर्मेन्द्र सिंह रानुभा वाघेला को टिकट दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में सभी 6 बागी कांग्रेसियों को टिकट

हिमाचल प्रदेश में सभी 6 बागी कांग्रेसियों को टिकट दिया गया है। सभी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था। इन नेताओं में से धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल व स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्दर कुमार भुट्टो को प्रत्याशी बनाया गया है। सभी नेताओं ने 23 मार्च को बीजेपी ज्वाइन की थी।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

Read More at hindi.news24online.com