Holi Weather Forecast: कहीं बारिश फीकी न कर दे आपकी होली, IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Holi Weather Forecast Today: होली का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिल रहे हैं। हालांकि, आज कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आपकी होली कहीं फीकी न पड़ जाए। देखें, आपके यहां आज कैसा रहेगा मौसम…

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, 26 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश/तूफान की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा, 26 से 29 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। का एक ताजा दौर 28 और 29 मार्च, 2024 को चरम गतिविधियों के साथ।

खबर अपडेट की जा रही है…

Read More at hindi.news24online.com