Delhi Metro Responds After Video Of Girls Playing Holi On Train Goes Viral

होली रंगों का और प्यार-प्रेम का त्यौहार कहा जाता है। लेकिन होली के नाम पर कुछ हैरान कर देने वाली घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां दिल्ली मेट्रो के फर्श पर बैठकर होली खेल रही हैं। उनकी हरकत देख आसपास के यात्री अपना मुंह फेर लेते हैं। जबकि दिल्ली मेट्रो में इस तरह रील्स बनाने पर पाबंदी भी लगाई जा चुकी है। यह दिल्ली मेट्रो की पॉलिसी का उल्लंघन करता है। इस पर दिल्ली मेट्रो का भी बयान अब आ गया है।

दिल्ली मेट्रो में होली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो दो लड़कियों का बताया जा रहा है जो दिल्ली मेट्रो में ट्रेन के फर्श पर सफेद कपड़ों में बैठी हैं और एक दूसरे को रंग लगा रही हैं। लेकिन रंग लगाने का उनका तरीका देख आसपास के लोग शर्मसार होते दिख रहे हैं लेकिन लड़कियों को जैसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो। इस पर दिल्ली मेट्रो ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रिपोर्ट के अनुसार DMRC फुटेज को खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया में कंपनी का कहना है कि यह डीप फेक तकनीक द्वारा बनाया गया वीडियो भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है और फिलहाल इस वीडियो प्रामाणिकता सवालों के घेरे में है। 

दिल्ली मेट्रो का कहना है कि वह वीडियो की जांच कर रही है जो कि मेट्रो की पॉलिसी के उल्लंघन का मामला है। वीडियो में लड़कियां गाल से गाल लगाकर एक दूसरे को रंग लगा रही हैं। बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ का गाना ‘अंग लगा ले’ सुना जा सकता है। दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि उसने बहुत से कैंपेन और यात्री जागरुकता अभियानों की मदद से यात्रियों को इस तरह की गतिविधि में लिप्त न होने की सलाह दी है, जिससे कि सह-यात्रियों को परेशानी न हो। 

मेट्रो ने यह भी कहा है कि उसने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से इस तरह की गतिविधियों के बारे में अथॉरिटी को तुरंत सूचित करने का आग्रह भी किया है। खैर, सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स ने अपनी नाराजगी कमेंट्स में जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि उसे शर्म आ रही है यह वीडियो देखकर। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके खिलाफ जल्द से जल्द एक कानून बनाने की जरूरत है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Read More at hindi.gadgets360.com