आ रहा देश का चौथा कमर्शियल REIT, मिलेगा कम पैसे में कमर्शियल प्रॉपटी में निवेश का मौका, जानें डिटेल

रियल एस्टेट मार्केट में तेजी के बीच जल्द ही स्टॉक एक्सचेंजों पर देश का चौथा कमर्शियल ‘रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REITT)’ लिस्ट होते हुए दिखाई दे सकता है। ब्लैकस्टोन ग्रुप (Blackstone Group) इसके लिए बेंगलुरु के सात्वा ग्रुप (Sattva Group) और पुणे की पंचशील रियल्टी (Panchshil Realty) के साथ आखिरी दौर की बातचीत में है। मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि ये तीनों एंटिटी मिलकर वित्त वर्ष 2025 में एक कमर्शियल REIT लॉन्च कर सकते हैं। माना जा रहा है माार्केट रेगुलेटर के पास इस संबंध में वित्त वर्ष 2025 के मध्य तक डॉक्यूमेंट जमा कराए जा सकते हैं। बता दें कि ब्लैकस्टोन ग्रुप, देश की सबसे बड़ी अल्टरनेटिव एसेट मैनेजर हैं।

प्रस्तावित REIT का पोर्टफोलियो 4 करोड़ स्क्वायर फीट से अधिक रहने का अनुमान है और यह एम्बेसी REIT के बाद दक्षिण एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कमर्शियल ट्रस्ट होगा। एम्बेसी REIT का पोर्टफोलियो 4.54 करोड़ स्क्वायर फीट का है।

एम्बेसी REIT, देश की पहली लिस्टेड REIT है। यह बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और दिल्ली-NCR में ऑफिस पार्क्स और 4 ऑफिस बिल्डिंग की मालिक है और उनको ऑपरेटिंग करती है। ब्लैकस्टोन पिछले साल दिसंबर में एम्बेसी REIT से बाहर निकला था।

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित REIT में वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में करीब 10 से 15 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस शामिल हैं। यह ब्लैकस्टोन और सात्वा ग्रुप के बीच हैदराबाद से लेकर बेंगलुरु तक फैले व्यापक सहयोग को दिखाता है।

बेंगलुरु और हैदराबाद में, दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से करीब 3.3 मिलियन स्क्वायर फीट के कमर्शियल स्पेस को मैनेज करती हैं। इसमें दोनों की समान इक्विटी हिस्सेदारी है। इसके अलावा ब्लैकस्टोन के साथ सात्वा ग्रुप की साझेदारी सितंबर 2020 में बेंगलुरु के ग्लोबल टेक विलेज के अधिग्रहण तक फैली हुई है।

ब्लैकस्टोन बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और दिल्ली-NCR में 9 ऑफिस पार्कों और 4 ऑफिस बिल्डिंग भवनों में 4.5 करोड़ स्क्वायर फीट में फैले पोर्टफोलियो की मालिक है और उसका मैनेज करती है। भारत के चौथे कमर्शियल REIT के लॉन्च होने देश के रियल एस्टेट में निवेश और बढ़ सकता है। साथ ही यह देश के कमर्शियल प्रॉपर्टी मार्केट में निवेशकों को निवेश का नया रास्ता भी देगा।

यह भी पढ़ें- IDFC First Bank के MD ने गिफ्ट किए 7 लाख शेयर, कीमत पर क्या असर

Read More at hindi.moneycontrol.com