IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल 2024 सीजन का धमाकेदार आगाज, सेलिब्रिटीज ने समां बांधा

IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ। सेलिब्रिटीज का परफॉर्मेंस खत्म हो चुका है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘सारे जहां से अच्छा गाने’ पर डांस करके की। इसके बाद दोनों ने व्यक्तिगत परफॉर्मेंस दिए। फिर सोनू निगम ने अपने गाने से समां बांध दी। वहीं, एआर रहमान ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।

पढ़ें :- Navjot Singh Sidhu Commentary : सिद्धू की 6 साल बाद क्रिकेट कॉमेंट्री में वापसी, लोकसभा चुनाव से बनाई दूरी!

एआर रहमान ने जय हो गाने पर परफॉर्म कर कार्यक्रम का अंत किया। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, खजांची आशीष शेलार भी स्टेज पर पहुंचे। फिर दोनों टीमों के कप्तानों और सेलिब्रिटीज को भी स्टेज पर बुलाया गया। इसके बाद ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई और ओपनिंग सेरेमनी का अंत किया।

पढ़ें :- Virat Kohli Returns to India : लंदन से दो महीने बाद भारत लौटे विराट कोहली, अब आईपीएल 2024 में मचाएंगे गदर

बता दें कि, आज आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई।

पढ़ें :- IPL 2024 2nd Half Venue : लोकसभा चुनाव के चलते बदला जाएगा आईपीएल का वेन्यू! इस देश में खेले जाएंगे दूसरे हाफ के मैच

Read More at hindi.pardaphash.com