रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस शख्स को माफ कर दिया है, जिसने अपनी प्रेमिका से बलात्कार किया और उसे 111 बार चाकू से गोदकर मार दिया। हत्यारे का नाम 27 वर्षीय मॉन्स्टर व्लादिस्लाव कान्यस है और उसकी प्रेमिका का नाम 23 वर्षीय वेरा पेखटेलेवा था, जिसे उसने करीब 3 घंटे तक प्रताड़ित किया था। उससे बलात्कार करने के बाद चाकू से मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। लोहे के फ्लेक्स से गला घोंट दिया था। इतनी क्रूरता से एक इंसान को मारने वाले को पुतिन ने सिर्फ इसलिए माफ कर दिया, क्योंकि उसने देश के लिए यूक्रेन युद्ध में हिस्सा लिया था।
Read More at hindi.news24online.com