इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रूनो से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है। इसके पीछे की वजह एंड्रिया गिआम्ब्रूनो की ओर से दिये सेक्सिस्ट कमेंट है। दरअसल, पेशे से पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर सेक्सिस्ट कमेंट (Sexist Comment) किए थे। जिसको लेकर गिआम्ब्रुनो की काफी आलोचना भी हुई थी। उन्होंने गैंग रेप जैसे संवेदशील मुद्दे पर अपने शो में सुझाव दिया था कि महिलाएं बहुत अधिक शराब न पीकर दुष्कर्म से बच सकती हैं। इस पर टिप्पणी के बाद वह आलोचनाओं से घिर गए थे।
Read More at hindi.pardaphash.com