दक्षिण अफ्रीका में स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के लिए एंट्री मिलेगी। यह न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका बल्कि दक्षिण गोलार्ध में हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका मंगलवार को भारत से रवाना हुए हैं। भारतीय समुदाय उनके सामने मंदिर का 3D प्रेजेंटेशन देगा।
Read More at hindi.news24online.com