लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए-डीआर की दरों में बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डीए की बढ़ी हुई दरों की घोषणा की है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी और आर्थिक स्थिति बेहतर करने की दिशा में रबी की 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है।
Read More at pardaphash