उत्तर प्रदेश की राजनिती हुई गर्म, दोनों उपमुख्मंत्री अयोध्या के दीपोत्सव में नहीं होंगे शामिल

अयोध्या। बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की अयोध्या में भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नहीं जा रहे है। दोनों उपमुख्मंत्री के अयोध्या न जाने पर राननितिक गर्माहट बढ़ गई है। वहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अयोध्या के दीपोत्सव में पहुंची है।

पढ़ें :- जहां चली थी गोलियां वहां बन चुका है विरासत का प्रतीक: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को सभी समाचार पत्रों में एक विज्ञापन छपा था। इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें प्रमुखता से छपी थीं। इनके साथ ही अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के नाम छापा गया था। लेकिन विज्ञापन में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का जिक्र तक नहीं किया गया। सूचना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम-केंद्रित था, सूर्य प्रताप शाही प्रभारी का होने के नाते और जयवीर सिंह नोडल विभाग के मुखिया होने के कारण उनका नाम विज्ञापन में रखा गया।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बिहार चुनाव में है सह-प्रभारी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी नियुक्त किए गए है। वह अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव के लिए लखनऊ तक आ चुके थे। लेकिन शनिवार को अखबारों में छपे विज्ञापन देखते ही उन्होंने अपना प्लान ड्रॉप कर लिया और घर लौट गए। अब वहां दीवाली मिलन के नाम पर स्थानीय समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं। दूसरी ओर ब्रजेश पाठक ने रविवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ समय बिताया, उसके बाद घर पर ही व्यस्त हैं। दोनों की अनुपस्थिति अयोध्या के इस वैश्विक आयोजन को एक सियासी रंग दे रही है, जहां 26 लाख दीये जलकर नया गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

 

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2025: आज रामनगरी में एक साथ 2611101 दीप होंगे प्रज्ज्वलित, दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Read More at hindi.pardaphash.com