Singham Again में नजर आएंगे Tiger Shroff, रोहित शेट्टी ने जारी किया अभिनेता का पहला लुक

शेट्टी के पुलिस जगत में दो फिल्में और हैं जिसमें से एक रणवीर सिंह की वर्ष 2018 में आई सिम्बा और दूसरी वर्ष 2021 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी है। सिंघम अगेन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं जो पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी की भूमिका निभाएंगी। उनके किरदार को इन पुलिस कलाकारों में सबसे क्रूर और हिंसक कहा जाता है। सिंघम अगेन में सिंह यानी संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा भी नजर आएंगे। वहीं अवनि कामत की भूमिका निभाने वाली करीना कपूर खान भी तीसरे भाग में वापसी कर रही हैं।

Read More at www.prabhasakshi.com