देश
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव आज वोटिंग जारी है, जो शाम पांच बजे तक होगी। चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष तैयारियों पर जोर दिया है। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं।
Live Updates…
- कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य को आगे ले जाने और उसकी दशा बदलने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में नहीं है बल्कि राज्य के भविष्य के बारे में है। वर्तमान सरकार ने समाज के सभी वर्गों की आवाजों को दबा दिया और उनकी अनदेखी की। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल ही में हुए उपचुनाव में सरकार को हार का सामना करना पड़ा। वह सेमीफाइनल था, यह फाइनल है। ये चुनाव भी हारेंगे। कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार ने सिराज विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। सीएम ने इस दौरान जीत का भरोसा दिखाया। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कर रहे हैं।
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ठाकुर ने कहा कि हम खुश और तनावमुक्त हैं। मंडी ने हमेशा (सीएम जयराम ठाकुर) का समर्थन किया है। लोगों ने देखा होगा कि जो विकास हुआ है और वे निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे।
There is excitement. We are happy and relaxed. Mandi has always supported (CM Jairam Thakur). People must have seen the development that happened and they will definitely vote for BJP: Chandrika Thakur, daughter of CM Jairam Thakur#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/cxOyGCawi5
— ANI (@ANI) November 12, 2022
- मतदान करने पहुंची एक युवा वोटर ने कहा कि वोटिंग को जिम्मेदारी के रूप में लिया जाना चाहिए, जबकि आज की पीढ़ी इसे बहुत हल्के में लेती है। युवा मतदाता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सुविधाएं दी जानी चाहिए।
Himachal Pradesh | People cast their votes in Shimla for the #AssemblyElections2022
Voting should be taken more as a responsibility; today’s generation takes it very lightly. There should be more progress & more facilities should be given in rural areas, said a voter pic.twitter.com/tLhkzQY4mW
— ANI (@ANI) November 12, 2022
- मतदान से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनकी पत्नी साधना ठाकुर, बेटियां चंद्रिका ठाकुर और प्रियंका ठाकुर ने मंडी के एक मंदिर में पूजा अर्चना की।
Himachal Pradesh CM Jairam Thakur, his wife Sadhana Thakur & daughters Chandrika Thakur & Priyanka Thakur, offer prayers in Mandi, ahead of casting their votes for the state’s #AssemblyElections2022 pic.twitter.com/OGWVvDXW7j
— ANI (@ANI) November 12, 2022
- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से आज विधानसभा चुनाव में भाग लेने का अनुरोध किया।
विकास के दम पर जीतेगी बीजेपी: मल्लिका नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा से कहा कि इस बार रीति-रिवाज बदलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार फिर बनेगी और लोग डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास के आधार पर वोट देंगे। कांग्रेस केवल नारे लगाती है और लोगों के लिए कभी कुछ नहीं किया।
हिमाचल में काम करेगी डबल इंजन सरकार: सीएम जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में मतदान से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें जीत का भरोसा है। डबल इंजन सरकार हिमाचल प्रदेश में काम करेगी। उनकी पत्नी डॉ साधना ने कहा कि यह हमारे लिए एक बड़ा दिन है। हमने अपनी प्रार्थना की है। 50 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग बाहर आएंगे और मतदान करेंगे।
बता दें कि राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 1982 के बाद से हर पांच साल बाद यहां सत्ता परिवर्तन का रिवाज है। इस बार भाजपा ने इस रिवाज के टूटने का दावा किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी छाप छोड़ने की कतार में है। इन तीनों पार्टियों के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (आरडीपी) जैसी पार्टियां मैदान में हैं।
मतदान के लिए बनाए गए 7881 केंद्र
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के लिए कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 1,625 मतदान केंद्र हैं जबकि लाहौल-स्पीति जिले में सबसे कम 92 हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 7,235 मतदान केंद्र और शहरी क्षेत्रों में 646 मतदान केंद्र हैं। इसके अलावा सिद्धबाड़ी (धर्मशाला), बड़ा भंगाल (बैजनाथ) और ढिल्लों (कसौली) में तीन सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिनमें 6,700 कर्मचारी और 15 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा 50 हजार सरकारी कर्मचारियों को पोल ड्यूटी पर लगाया गया है। राज्य भर में 25,000 पुलिस अधिकारी भी तैनात हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीमों में 800 कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
2017 में, बीजेपी ने हिमाचल चुनाव में कुल 68 सीटों में से 44 पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस सिर्फ 21 सीटें हासिल करने में सफल रही थी।
देश
जोशीमठ में आफत लेकर आई बारिश, रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग
रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग

Joshimath Sinking: जोशीमठ में हालात और खराब हो गए हैं। सरकार की तरफ से अभी तक ऐसे इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों की दिक्कतें कम हो। ऐसे में बारिश एक नई तरह की टेंशन लेकर आई है। मौसम ने सबकी चिंता को और बढ़ा दिया है। जो दरारें घरों में बनी हैं वह और बढ़ सकती है। पूरे इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। माकानों को चिन्हित कर उन्हें खाली कराए जा रहे हैं। इस बीच सीएम धामी जब राहत कैंप पहुंचे तो उन्हें गुस्सा का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम धामी बुधवार रात से ही जोशीमठ में हैं। उन्होंने बीती रात अलग-अलग राहत कैंपों में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने रिलीफ कैंपस में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानी और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन किया।रिलीफ कैंप में खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देख कई महिलाएं रोने लगीं। लोगों ने मुख्यमंत्री से तुरंत सहायता की अपील की।

Weather Update: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को भीषण शीतलहर से राहत मिली। आज सुबह क्षेत्र में कोहरा कम होने से एनसीआर में दृश्यता में सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ और परिणामस्वरूप तेज सतही हवाओं के कारण काफी सुधार हुआ है।
इसके साथ ही अब भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ हल्कि बूंदा-बांदी का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के बीच गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
आईएमडी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। उसी दिन, घने कोहरे की चादर ने दिल्ली में सुबह दृश्यता को घटाकर केवल 50 मीटर कर दिया, जिससे वाहनों और ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “घने से बहुत घने कोहरे की एक परत पंजाब से लेकर बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।” कोहरे के कारण 95 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि आईजीआई हवाईअड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के मुताबिक यह देश की आठवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, चेन्नई-मैसूर समेत अन्य रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है।
Prime Minister Narendra Modi will virtually flag off the Vande Bharat Express train from Secunderabad Railway Station on 15th January. pic.twitter.com/6aztu8PPVV
— ANI (@ANI) January 11, 2023
बता दें वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइट डोर लगे हुए होते हैं। इसके हर गेट के बाहर ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी होता है। वंदे भारत ट्रेन की सीटें पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रीक्लाइनिंग होती हैं। हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए होते हैं। ट्रेन में पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इसमें 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगी हुई होती है। इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।
-
खेल5 days ago
IPL 2023 Schedule, Team, Venue, Time Table
-
खेल2 weeks ago
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाते ही विराट कोहली ने तोड़े इतने रिकॉर्ड
-
खेल2 weeks ago
IND vs NZ, 1st ODI: केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी
-
खेल2 weeks ago
“वह हमारे दिल में है” – भीड़ के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का जवाब ‘हमरा संजू किधर है’
-
खेल1 week ago
ब्रेकिंग: लोनावाला में केएल राहुल की अथिया शेट्टी से शादी
-
खेल6 days ago
गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ परिणय सूत्र में बंधे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल, शेयर की पहली तस्वीर
-
खेल2 weeks ago
IND vs NZ : पहले मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति और संभावित प्लेइंग 11
-
खेल2 weeks ago
IND vs SL: विराट कोहली दूसरों को महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करते हैं कि कैसे शतक को 150 या 160 में बदलना है : शुभमन गिल