देश
MP News: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, वीडियो हुआ वायरल

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भीड़ ने ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए। राहुल गांधी का 3,500 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च फिलहाल मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है। सोमवार को राहुल गांधी की यात्रा इंदौर पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सैकड़ों लोगों को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान इंदौर से गुजरते हुए देखा जा सकता है, जबकि सड़क के किनारे खड़े लोग बार-बार ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। ‘जय श्री राम’ के नारे के बाद सड़क किनारे खड़े लोग ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाते दिखे।
राहुल गांधी के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे
◆ MP से भारत जोड़ो यात्रा का है वीडियो pic.twitter.com/G8r2Y60XSs
— News24 (@news24tvchannel) November 28, 2022
साइकिल चलाते दिखे राहुल गांधी
इससे पहले आज राहुल गांधी इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान साइकिल चलाते नजर आए। वीडियो में राहुल गांधी को फूलों की बारिश के बीच साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था।
पदयात्रा की शुरुआत सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौक से हुई। भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में प्रवेश किया था। पिछले छह दिनों में यात्रा ने प्रदेश में अपनी आधी से अधिक यात्रा पूरी कर ली है। अब तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों को कवर किया जा चुका है।
MP: राहुल गांधी ने चलाई साइकिल
◆ वीडियो भारत जोड़ो यात्रा का है@RahulGandhi pic.twitter.com/nRAW7Yxoo1
— News24 (@news24tvchannel) November 28, 2022
यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले 12 दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की 3500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा अब तक सात राज्यों और 34 जिलों को कवर कर चुकी है।
देश
जोशीमठ में आफत लेकर आई बारिश, रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग
रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग

Joshimath Sinking: जोशीमठ में हालात और खराब हो गए हैं। सरकार की तरफ से अभी तक ऐसे इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों की दिक्कतें कम हो। ऐसे में बारिश एक नई तरह की टेंशन लेकर आई है। मौसम ने सबकी चिंता को और बढ़ा दिया है। जो दरारें घरों में बनी हैं वह और बढ़ सकती है। पूरे इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। माकानों को चिन्हित कर उन्हें खाली कराए जा रहे हैं। इस बीच सीएम धामी जब राहत कैंप पहुंचे तो उन्हें गुस्सा का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम धामी बुधवार रात से ही जोशीमठ में हैं। उन्होंने बीती रात अलग-अलग राहत कैंपों में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने रिलीफ कैंपस में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानी और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन किया।रिलीफ कैंप में खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देख कई महिलाएं रोने लगीं। लोगों ने मुख्यमंत्री से तुरंत सहायता की अपील की।

Weather Update: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को भीषण शीतलहर से राहत मिली। आज सुबह क्षेत्र में कोहरा कम होने से एनसीआर में दृश्यता में सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ और परिणामस्वरूप तेज सतही हवाओं के कारण काफी सुधार हुआ है।
इसके साथ ही अब भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ हल्कि बूंदा-बांदी का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के बीच गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
आईएमडी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। उसी दिन, घने कोहरे की चादर ने दिल्ली में सुबह दृश्यता को घटाकर केवल 50 मीटर कर दिया, जिससे वाहनों और ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “घने से बहुत घने कोहरे की एक परत पंजाब से लेकर बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।” कोहरे के कारण 95 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि आईजीआई हवाईअड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के मुताबिक यह देश की आठवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, चेन्नई-मैसूर समेत अन्य रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है।
Prime Minister Narendra Modi will virtually flag off the Vande Bharat Express train from Secunderabad Railway Station on 15th January. pic.twitter.com/6aztu8PPVV
— ANI (@ANI) January 11, 2023
बता दें वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइट डोर लगे हुए होते हैं। इसके हर गेट के बाहर ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी होता है। वंदे भारत ट्रेन की सीटें पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रीक्लाइनिंग होती हैं। हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए होते हैं। ट्रेन में पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इसमें 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगी हुई होती है। इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।
-
खेल5 days ago
IPL 2023 Schedule, Team, Venue, Time Table
-
खेल2 weeks ago
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाते ही विराट कोहली ने तोड़े इतने रिकॉर्ड
-
खेल2 weeks ago
IND vs NZ, 1st ODI: केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी
-
खेल2 weeks ago
“वह हमारे दिल में है” – भीड़ के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का जवाब ‘हमरा संजू किधर है’
-
खेल1 week ago
ब्रेकिंग: लोनावाला में केएल राहुल की अथिया शेट्टी से शादी
-
खेल6 days ago
गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ परिणय सूत्र में बंधे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल, शेयर की पहली तस्वीर
-
खेल2 weeks ago
IND vs NZ : पहले मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति और संभावित प्लेइंग 11
-
खेल2 weeks ago
IND vs SL: विराट कोहली दूसरों को महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करते हैं कि कैसे शतक को 150 या 160 में बदलना है : शुभमन गिल