देश
मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 21 नवंबर को यहां होगी प्रार्थना सभा

RIP Tabassum Govil: अपने टॉक शो और चाइल्ड रोल के लिए जानी-मानी अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्होंने 78 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते अंतिम सांस ली। उनके बेटे होशांग गोविल ने बताया कि 18 नवंबर की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली, पर उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी जाए, इसलिए यह जानकारी आज साझा की गई। जानकारी के मुताबिक 21 नवंबर को मुंबई स्थित सांताक्रुज के लिंकिंग रोड पर आर्य समाज मंदिर में उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
Legendary actor Tabbassum passed away at the age of 78 due to cardiac arrest at a hospital in Mumbai on 18th November. Her last rites were performed today, says her son Hoshang Govil.
(Photo source: Tabbassum’s family) pic.twitter.com/KWOKcSnYXy
— ANI (@ANI) November 19, 2022
तबस्सुम गोविल का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या में हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी पढ़ाई मुंबई में हुई थी। तीन साल की उम्र में साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। यह उनकी पहली फिल्म थी। उनके देहांत से सिनेमा जगत में शोक का माहौल है।
#tabassumtalkies #Bollywood #choreographer #sarojkhan talks about @govindaahuja21 #govinda & @MadhuriDixit #madhuridixit #bollywooddance #memories pic.twitter.com/seFXR9tGAG
— Tabassum (@tabassumgovil) November 4, 2022
तबस्सुम अपने शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के लिए काफी लोकप्रिय थीं। यह शो दूरदर्शन पर 21 साल तक प्रसारित हुआ था। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला था। जिस जमाने में दूरदर्शन बेहद नीरस और औपचारिक हुआ करता था उस जमाने वह बेहद जिंदादिली के साथ इंटरव्यू किया करती थीं। बचपन में देखा हुआ उनका कई मशहूर हस्तियों के साथ इंटरव्यू आज भी याद हैं।
इसके अलवा तबस्सुम ने फिल्म ‘दीदार’ में नरगिस के बचपन का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने कई फिल्में व टीवी शो किए हैं। वयोवृद्ध अभिनेत्री तबस्सुम गोविल अनुभवी अभिनेत्री थी। तबस्सुम गोविल अपने टॉक शो व चाइल्ड रोल के लिए जानी जाती थी। तबस्सुम बड़ी हरफनमौला अभिनेत्री थी।
देश
जोशीमठ में आफत लेकर आई बारिश, रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग
रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग

Joshimath Sinking: जोशीमठ में हालात और खराब हो गए हैं। सरकार की तरफ से अभी तक ऐसे इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों की दिक्कतें कम हो। ऐसे में बारिश एक नई तरह की टेंशन लेकर आई है। मौसम ने सबकी चिंता को और बढ़ा दिया है। जो दरारें घरों में बनी हैं वह और बढ़ सकती है। पूरे इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। माकानों को चिन्हित कर उन्हें खाली कराए जा रहे हैं। इस बीच सीएम धामी जब राहत कैंप पहुंचे तो उन्हें गुस्सा का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम धामी बुधवार रात से ही जोशीमठ में हैं। उन्होंने बीती रात अलग-अलग राहत कैंपों में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने रिलीफ कैंपस में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानी और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन किया।रिलीफ कैंप में खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देख कई महिलाएं रोने लगीं। लोगों ने मुख्यमंत्री से तुरंत सहायता की अपील की।

Weather Update: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को भीषण शीतलहर से राहत मिली। आज सुबह क्षेत्र में कोहरा कम होने से एनसीआर में दृश्यता में सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ और परिणामस्वरूप तेज सतही हवाओं के कारण काफी सुधार हुआ है।
इसके साथ ही अब भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ हल्कि बूंदा-बांदी का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के बीच गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
आईएमडी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। उसी दिन, घने कोहरे की चादर ने दिल्ली में सुबह दृश्यता को घटाकर केवल 50 मीटर कर दिया, जिससे वाहनों और ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “घने से बहुत घने कोहरे की एक परत पंजाब से लेकर बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।” कोहरे के कारण 95 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि आईजीआई हवाईअड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के मुताबिक यह देश की आठवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, चेन्नई-मैसूर समेत अन्य रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है।
Prime Minister Narendra Modi will virtually flag off the Vande Bharat Express train from Secunderabad Railway Station on 15th January. pic.twitter.com/6aztu8PPVV
— ANI (@ANI) January 11, 2023
बता दें वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइट डोर लगे हुए होते हैं। इसके हर गेट के बाहर ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी होता है। वंदे भारत ट्रेन की सीटें पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रीक्लाइनिंग होती हैं। हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए होते हैं। ट्रेन में पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इसमें 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगी हुई होती है। इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।
-
खेल5 days ago
IPL 2023 Schedule, Team, Venue, Time Table
-
खेल2 weeks ago
बीसीसीआई पर कटाक्ष करते हुए मुरली विजय कहते हैं, विदेश में अवसरों की तलाश कर सकते हैं।”
-
खेल2 weeks ago
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाते ही विराट कोहली ने तोड़े इतने रिकॉर्ड
-
खेल2 weeks ago
IND vs NZ, 1st ODI: केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी
-
खेल2 weeks ago
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में देखने के लिए शीर्ष खिलाड़ी का मुकाबला
-
खेल2 weeks ago
“वह हमारे दिल में है” – भीड़ के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का जवाब ‘हमरा संजू किधर है’
-
खेल7 days ago
ब्रेकिंग: लोनावाला में केएल राहुल की अथिया शेट्टी से शादी
-
खेल6 days ago
गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ परिणय सूत्र में बंधे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल, शेयर की पहली तस्वीर