देश
ठंड का कोहराम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
Weather Today
Weather Today: पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड के साथ-साथ शीतलहर अपने प्रचंड रुप में है और हर दिन ये नए रिकॉर्ड बना रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं है। एमआईडी के पूर्वानुमान के मुातबिक 8 जनवरी को उत्तर-पश्चिम के तमाम राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही पंजाब, हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों घना कोहरा का कहर बरकरार रहने के आसार है।
गौरतलब है कि नए साल के पहले दिन से देश के पूरे मैदानी इलाके में कड़के की ठंड पर रह है। वहीं पहाड़ों पर कई जगहों पर बर्फाबारी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। मौसम विभाग केमुताबिक अफगानिस्तान के पास बने एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार है।
Amid a cold wave prevailing in parts of northern India, Safdarjung in Delhi recorded a minimum temperature of 1.9°C, Aya Nagar recorded a minimum temperature of 2.6°C while Lodhi Road recorded 2.8°C & Palam 5.2°C said IMD.
— ANI (@ANI) January 8, 2023
वहीं उत्तराखंड में आज से मौसम मौसम एकबार फिर करवट लेने वाला है। यहां के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज से अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी के साथ वर्षा होने की संभावना है। जबकि निचले इलाकों कई जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस दो डिग्री के आसपास है।
Uttar Pradesh | As north India shivers amid cold wave, a dense layer of fog covers parts of the state capital Lucknow. pic.twitter.com/IUEVxwLAOa
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 8, 2023
दिल्ली एनसीआर में भी ठंड हालात बेहत खराब हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इससे पहले 7 जनवरी शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो न सिर्फ इस सीजन का बल्कि 2014 के बाद से जनवरी में सबसे कम न्यूनतम है।
भारतीय मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी साथ ही पारा और भी लुढ़क सकता है। यानी देश के मैदानी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
Around 20 flights have been delayed at Delhi airport due to weather conditions. There was no flight diversion reported till 6am, said an official at Delhi airport.
(Representational image) pic.twitter.com/hHWxtIPvMn
— ANI (@ANI) January 8, 2023
गलन भरी शीत लहर के बीच धुंध और कोहरे ने भी लोगों को मुश्किलों में डाल रखा है। कोहरे के कारण आज भी कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा यातायात पड़ पर रहा है। रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे की मारी लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानें लेट से उड़ान भर रही है।
42 trains running late in the Northern Railway region due to fog: Northern Railways pic.twitter.com/MhMxt8gJmo
— ANI (@ANI) January 8, 2023
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी के साथ-साथ वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने से आसार हैं। जबकी भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है, हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में इसकी तीव्रता कम होने के आसार हैं।
देश
परिणीति चोपड़ा आप राजनेता राघव चड्ढा से शादी कर रही हैं, सह-कलाकार हार्डी संधू की पुष्टि
एक समाचार पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में, गायक-अभिनेता ने कथित तौर पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’

परिणीति चोपड़ा तब से सुर्खियां बटोर रही हैं जब उन्हें आप नेता राघव चड्ढा के साथ देखा गया था।
अपनी शादी की अंतहीन अटकलों के बाद, ‘कोड नेम: तिरंगा’ में अभिनेत्री के सह-अभिनेता, हार्डी संधू ने पुष्टि की है कि यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
एक समाचार पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में, गायक-अभिनेता ने कथित तौर पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
उन्होंने यह भी कहा, ‘हां, मैंने उन्हें फोन किया है और बधाई दी है।’ हार्डी ने आगे खुलासा किया कि दोनों अक्सर अपनी फिल्म के सेट पर शादी के बारे में चर्चा करते थे और परिणीति हमेशा कहती थीं, ‘मैं शादी करूंगी, तभी जब मुझे लगेगा कि मुझे मिल गया है। सही आदमी।’
देश
इंदौर में बेलेश्वर मंदिर की बावड़ी ढहने से मरने वालों की संख्या 35 हुई, बचाव कार्य जारी
इंदौर के बेलेश्वर मंदिर हादसे में 35 लोगों की मौत, 19 के घायल होने और 1 के लापता होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह पीड़ितों से मिलने दुर्घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे.

इंदौर के बेलेश्वर मंदिर हादसे में 35 लोगों की मौत, 19 के घायल होने और 1 के लापता होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह पीड़ितों से मिलने दुर्घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे.
अपनों को खोने से आक्रोशित परिजनों ने समय पर एनडीआरएफ और सेना नहीं भेजने का सरकार पर आरोप लगाया है. परिवार के सदस्यों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया, “एनडीआरएफ और सैन्य बलों को बुलाया गया होता, तो कई लोगों की जान बच जाती।”
सीएम ने दोहराया कि इस तरह के अवैध निर्माण के लिए दोषी पाए जाने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
आक्रोशित भीड़ से घिरे सीएम ने हादसे की जांच के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अवैध निर्माण वाले ऐसे बावड़ियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
देश
TATA SUMO : जानें कब होगी मार्केट में लॉन्च, क्या Tata कभी TATA Sumo को वापस लाएगी ?
Tata Sumo भारत में हमेशा से एक प्रिय वाहन रही है, जो अपनी मज़बूती और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। हालाँकि उत्पादन के 25 वर्षों के बाद सूमो को बंद कर दिया गया था,

Tata Sumo भारत में हमेशा से एक प्रिय वाहन रही है, जो अपनी मज़बूती और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। हालाँकि उत्पादन के 25 वर्षों के बाद सूमो को बंद कर दिया गया था, ऐसी अफवाहें हैं कि Tata भविष्य में प्रतिष्ठित नेमप्लेट वापस ला सकती है। एक फ्यूचरिस्टिक Tata Sumo का प्रतिपादन करने वाला एक कलाकार हाल ही में सामने आया है, जो प्रशंसकों को इसकी एक झलक दे रहा है कि अगर यह MUV वापसी करती है तो यह कैसी दिख सकती है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल एक कलाकार द्वारा बनाई गई एक कल्पनाशील प्रस्तुति है, और वर्तमान में Tata Sumo को फिर से पेश करने की कोई आधिकारिक योजना नहीं है। सूमो एक एसयूवी नहीं थी – भले ही यह अपने समय के लिए एसयूवी जैसी दिखती और स्टांस थी। यह अनिवार्य रूप से एक बीहड़ लोगों का वाहक था, और वर्तमान में टाटा के पास इसके लाइन-अप में कोई समान वाहन नहीं है।
भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स जल्द ही देश में एक धमाकेदार एसयूवी लॉन्च करने जा रही है. इस एसयूवी का नाम टाटा सूमो हो सकता है. 7 सीटर सूमो का एक समय में बोलबाला था. देश भर में लोग इसे खरीदते थे. इसे खराब सड़कों के लिए बेस्ट कार माना जाता था. अब नई सूमों के इन्हीं खूबियों के साथ नया लुक और शानदार फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे. सूमों के आने की खबर सुनकर महिंद्रा की बोलेरो पर संकट के बादल मडराने लगे हैं.
नई टाटा सूमो की अब सीधी टक्कर महिंद्रा स्कॉर्पियो और इनोवा हाईक्रॉस से होने जा रही है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि अगले ऑटो एक्सपो में टाटा इस कार को शोकेस कर सकती है
क्या होगी कीमत
फिलहाल कीमतों के बारे में भी कोई बात सामने नहीं आई है लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार बाजार में मौजूद कॉम्पीटीशन को देखते हुए सूमो को 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच अवेलेबल हो सकती है.
-
खेल2 सप्ताह ago
IPL 2023: DC कप्तान डेविड वार्नर ने आईपीएल 2023 से पहले ऋषभ पंत के लिए संदेश
-
खेल2 सप्ताह ago
TATA IPL 2023: क्रिस गेल ने बताई IPL में RCB की नाकामी की वजह
-
मनोरंजन2 सप्ताह ago
अलाना पांडे की शादी में, शाहरुख खान ने नवविवाहित जोड़े को गले लगाया और आशीर्वाद दिया: देखें वीडियो
-
देश2 सप्ताह ago
गुजरात के व्यक्ति ने खुद को पीएमओ अधिकारी बताया, Z+ सिक्योरिटी के साथ सुविधाओं का लिया आनंद ,जानिए कौन है ठग किरण पटेल
-
खेल1 सप्ताह ago
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज – सुरेश रैना
-
उत्तर प्रदेश1 सप्ताह ago
RRTS Delhi to Meerut : क्या बेकार हो जाएंगी सुरंग बनाने को खरीदी गई करोड़ों की मशीन
-
देश2 सप्ताह ago
ऑस्कर जीत के बाद अमित शाह से मिले राम चरण और चिरंजीवी
-
खेल2 सप्ताह ago
IPL 2023: “मैं शाहिद अफरीदी नहीं हूं” – सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी वापसी पर प्रफुल्लित होकर जवाब दिया