अचानक The 50 से बाहर हुए करण पटेल, टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताई वजह

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक इमोशनल मोड़ देखने को मिला, जब एक्टर करण पटेल का सफर अचानक खत्म हो गया. एलिमिनेशन की अनाउंसमेंट होते ही करण की आंखें नम हो गईं और उनके टीममेट्स उन्हें संभालते नजर आए. एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद करण की टीम ने एक डिटेल्ड स्टेटमेंट जारी कर उनके शो छोड़ने की असली वजह साफ की. आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

क्या हुआ था शो में?

टीम के बयान के मुताबिक, शो के पहले बड़े टास्क के दौरान को-कंटेस्टेंट सिद्धार्थ भारद्वाज के साथ एक कॉम्पिटिटिव राउंड में करण को जोरदार टक्कर लगी थी. शुरुआत में शक था कि उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर है, लेकिन मेडिकल जांच और एक्स-रे के बाद पता चला कि उनकी पसलियों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है. इसके बावजूद करण ने टास्क में हिस्सा लेना जारी रखा. बढ़ते दर्द के कारण उन्हें मेडिकल एडवाइस पर कुछ समय के लिए आराम दिया गया.

दर्द के बावजूद की वापसी

स्टेटमेंट में साफ किया गया कि मेडिकल रिस्क और लगातार दर्द के बावजूद करण ने वाइल्डकार्ड के तौर पर शो में दोबारा एंट्री ली. वह अपने फैंस के प्रति जिम्मेदारी महसूस कर रहे थे और कॉम्पिटिशन छोड़ना नहीं चाहते थे. हालांकि, लगातार शारीरिक तनाव और मुश्किल टास्क ने उनकी चोट को और बढ़ा दिया.

फुटेज पर भी दी सफाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन तस्वीरों और क्लिप्स पर भी टीम ने प्रतिक्रिया दी, जिनमें करण आराम करते या लेटे हुए नजर आ रहे थे. बयान में कहा गया कि इन क्लिप्स को गलत समझा जा रहा है. वह आलसी नहीं थे, बल्कि डॉक्टर की सलाह पर रिकवरी कर रहे थे. दर्द को मैनेज करने के लिए उन्हें ओरल पेनकिलर और इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन भी लेने पड़े.

स्ट्रेटेजी नहीं, हेल्थ थी वजह

करण की टीम ने साफ कहा कि उनका शो छोड़ना कोई स्ट्रेटेजिक फैसला नहीं था, बल्कि हेल्थ के लिए जरूरी कदम था. बयान में कहा गया, “द 50 में करण का सफर कोशिश की कमी से नहीं, बल्कि मेडिकल मजबूरी की वजह से खत्म हुआ.” साथ ही मीडिया से अपील की गई कि उनके एग्जिट को गलत तरीके से पेश न किया जाए.

यह भी पढ़ें: फिनाले से पहले रजत दलाल का पत्ता साफ, इन 4 के बीच हुआ आखिरी मुकाबला, ट्रॉफी किसके हाथ लगी?

The post अचानक The 50 से बाहर हुए करण पटेल, टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताई वजह appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com