Kumbh Weekly Rashifal 2026: 22 से 28 फरवरी के बीच आज सकता है कोई बड़ा खर्च, कुंभ वाले पढ़ें राशिफल

Kumbh Weekly Rashifal 2026 (22 to 28 February): फरवरी 2026 महीने का चौथा सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय कुंभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कुंभ राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

कुंभ साप्ताहिक राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के कार्यों में आपका अधिकांश समय बर्बाद हो सकता है. इस सप्ताह लोगों के द्वारा समय पर सहयोग न मिलने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को बेहतर बनाए रखने की चिंता सताएगी. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से बचते हुए शरीर का विशेष ख्याल रखना होगा. किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने अथवा मौसमी बीमारी को नजरंदाज न करें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है.

रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कोई भी ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाए. किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी के कारण लव पार्टनर के साथ आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं. ऐसे में अपने रिश्ते से जुड़ी बातों को निजी रखने का प्रयास करें और आपसी संवाद को मजबूत बनाएं. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी.

कुंभ राशि के लिए उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Makar Weekly Rashifal 2026: मकर राशि के लिए चेतावनी, सेहत और संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Read More at www.abplive.com