Children’s Day 2025: जवाहर लाल नेहरू के विचारों में है आध्यात्मिक संदेश, बच्चों के सक्सेस की है कुंजी


Jawaharlal Nehru Motivational Quotes: हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस (Children’s Day 2025) मनाया जाता है. यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है. बच्चों के प्रति उनके प्रेम और स्नेह ने उन्हें चाचा नेहरू के रूप में अमर बना दिया.

जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी प्रेम करते हैं. बच्चों को वे गुलाब का फूल कहा करते थे. इसलिए जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्कूल और कॉलेजों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है.

जवाहरलाल नेहरू ना सिर्फ एक महान राजनेता थे बल्कि वे एक लेखक और वक्ता भी थे. शिक्षा और सफलता के लिए उन्होंने बच्चों को हमेशा प्रेरित किया. आज भी चाचा नेहरू के प्रेरक और अनमोल विचार सफलता का मूल मंत्र माने जाते हैं. उनके विचारों में मानवता, करुणा और आध्यात्मिकता का गहरा संदेश भी छिपा था. यहां देखिए नेहरू जी के अनमोल विचार-

जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार (Pandit Jawahar Lal Nehru Thoughts)

  • ‘समय सबसे बड़ा शिक्षक है, बस उससे सीखने की इच्छा होनी चाहिए.’
  • ‘बच्चे आज के नहीं, बल्कि आने वाले भारत के निर्माता हैं.’
  • ‘हमारे भीतर सबसे बड़ी कमी यह होती है कि हम चीजों के बारे में बात अधिक करते हैं और काम कम करते हैं.’
  • ‘शिक्षा वह कुंजी है जो हर दरवाजा खोल सकती है.’
  • ‘सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला करते हैं और परिणामों से घबराते नहीं हैं.’
  • शांति केवल युद्ध का न होना नहीं, बल्कि मन की स्थिरता है.
  • ‘संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है.’
  • ‘लोगों की कला उनके मन का सही दर्पण है.’
  • ‘एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंत में सफल जरूर होता है.’

ये भी पढ़ें: Mangal Mahadasha: मंगल की महादशा में राहु, गुरु और शनि की अंतर्दशाएं भी करती हैं बड़ा बदलाव, क्या होता है असर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Read More at www.abplive.com