दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने इतिहास रच दिया है। दोनों खिलाड़ी अब दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित और विराट ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है।
पढ़ें :- चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने 33 छक्के जड़कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फाइनल में रचा इतिहास
Most ICC Finals
9* – Virat Kohli
9* – Rohit Sharma
8 – Yuvraj Singh
8 – Ravindra Jadeja
7 – Kumar Sangakkara
7 – Mahela Jayawardene pic.twitter.com/nV9Aum3TZI— All Cricket Records (@Cric_records45) March 9, 2025
पढ़ें :- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में यजुवेंद्र चहल जोरदार वापसी, यूजर्स ने धनश्री की लगाई क्लास
रोहित-विराट सबसे ज्यादा फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बने
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत के अलावा दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अब तक भारत की ओर से 9 फाइनल्स मैच खेला है। जबकि युवराज सिंह ने अपने करियर में 8 आईसीसी फाइनल्स खेला था। रोहित और विराट ने अब युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिटमैन और रन मशीन अब दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा और विराट कोहली सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी हैं। तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर रवींद्र जडेजा 8 फाइनल्स के साथ विराजमान हैं। पांचवें नंबर पर कुमार संगकारा और छठे नंबर पर महेल जयवर्धने 7-7 फाइनल्स के साथ लिस्ट में बने हुए हैं।
पढ़ें :- रोहित-कोहली कल खेलेंगे करियर का आखिरी वनडे! चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से वीडियो जारी कर फैंस को कहा-‘Thank You’
Read More at hindi.pardaphash.com