शिबू सोरेन की बड़ी बहु बीजेपी नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, हमलावार पूर्व पीए देवाशीष घोष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची। बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई । हमलावार सीता सोरेन का पूर्व पीए देवाशीष घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना धनबाद के सरायढेला थाना की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया।

पढ़ें :- झारखंड में हेमंत सोरेन ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, जानें बीजेपी कैसे हो गई धराशायी?

पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने झारखंड सरकार की जमकर तारीफ़ की है। गुरुवार को वह कतरास के एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। इस दौरान सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बनी इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड में बढ़िया काम कर रही है। सीता सोरेन ने राज्य सरकार की योजनाएं अच्छी है। वह हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। सीता सोरेन ने आगे कहा कि राज्य सरकार की मइयां योजना काफ़ी लोकप्रिय है। इससे महिलाएं मज़बूत हो रही हैं। आगे और भी अच्छी योजनाएं लाई जायेगी।

मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत

सीता सोरेन की ज़ुबां से जैसे ही हेमंत सरकार की तारीफ़ में शब्द निकले वैसे ही राजनीति भी गरमा गई। सोशल साइट पर पूर्व मंत्री और JMM नेता मिथिलेश ठाकुर ने अख़बार की कटिंग लगाते हुए लिखा है – स्वागत रहेगा!

लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ी हैं सीता

पढ़ें :- आदिवासियों से नफरत करने वाली भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों के लिए ही करती है काम : हेमंत सोरेन

आपको बता दें कि JMM के अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुत्रवधू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन जामा से JMM की कई बार विधायक रह चुकी हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपना पाला बदल लिया था और भाजपा में शामिल हो गईं थीं। भाजपा के टिकट पर वह दुमका लोकसभा चुनाव लड़ीं ,लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सकीं। फिर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सीता सोरेन को जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वहां भी पहले से जीतते आ रहे कांग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी ने सीता सोरेन को जीतने नहीं दिया। फ़िलहाल सीता सोरेन भाजपा में तो हैं लेकिन बहुत एक्टिव नहीं हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com