इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज विल जैक्स (Will Jacks) ने हाल के दिनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। टी20 लीगों में उन्होंने अपने तूफानी प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। इस बीच एक मुकाबले में विल जैक्स (Will Jacks) ने छक्के-चौकों की बौछार कर ताबड़तोड़ ऐतिहासिक शतक जड़ा। 41 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने सौ रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया। इसी के साथ उन्होंने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।
विल जैक्स के बल्ले ने उगली आग
26 वर्षीय इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स (Will Jacks) ने देश-विदेश की टी20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। इस बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से बवाल काट दिया। गेंदबाजों की कुटाई करते हुए उन्होंने रनों का अंबार लगाया। जनवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिटोरिया कैपिटल्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर वेन पर्नेल ने पहले बल्लेबाजी का चयन किया।
छक्के-चौकों की लगाई झड़ी
पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई प्रोटोरिया कैपिटल्स को विल जैक्स (Will Jacks) ने शानदार शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। 5.2 ओवर में रीस टॉप्ले ने फिल साल्ट को आउट कर कैपिटल्स को पहला झटका दिया। उनके बल्ले से 13 गेंदों में 23 रन बनाए। दूसरे छोर पर विल जैक्स ने पारी को संभाले रखा और अपना शतक पूरा किया। उनके बल्ले से 42 गेंदों में 101 रन निकले, जिसमें आठ चौके और नौ छक्के निकले।
41 गेंदों में पूरे किए रन
विल जैक्स (Will Jacks) ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 41 गेंदों में आठ चौकों और नौ चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत प्रोटोरिया कैपिटल्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। विल जैक्स के अलावा कॉलिन इंगराम ने 43 रन, राइली रूसो ने 11 रन और फिल साल्ट ने 23 रन का योगदान दिया। जवाब में डरबन सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट कए नुकसान पर 187 रन ही बना पाई। मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने 33 रन, क्विंटन डी कॉक ने 25 रन, जे जे स्मट्स ने 27 रन और केशव महाराज ने 25 रन बनाए। काइल मेरस 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्कस स्टॉयनिस 13 रन, कीमो पॉल 18 रन और ड्वेन प्रिटोरियस 19 रन बनाने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ही नहीं इस भारतीय खिलाड़ी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तिहरा शतक, लेकिन जीत के जश्न में भूल गए लोग
यह भी पढ़ें:IPL 2025 में CSK की कमजोर कड़ी साबित होंगे ये तीन खिलाड़ी, जीते हुए मैच में भी साबित हो सकते हैं पनौती
Read More at hindi.cricketaddictor.com