नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) प्रचार अपने चरम पर है। हर पार्टी अपना पूरा जोर लगाए हुए है। ऐसे ही चुनाव प्रचार के लिए आप विधायक व प्रत्याशी महेंद्र गोयल (AAP MLA and candidate Mahendra Goyal) रिठाला के सेक्टर-11 (Sector 11 of Rithala) गए थे, जहां उन पर आज हमला हो गया है।
पढ़ें :- नरेंद्र मोदी की तरह केजरीवाल भी देते हैं झूठे बयान, कहा था यमुना जी का पानी पीऊंगा,लेकिन आज तक उन्होंने पानी नहीं पिया : राहुल गांधी
रिठाला विधानसभा से प्रत्याशी महेंद्र गोयल जी पर सेक्टर 11 में हुआ जानलेवा हमला।
Posted by
Team Mohinder Goyal pic.twitter.com/akNGiqBxf2— Mohinder Goyal,MLA (@MohinderAAP) February 1, 2025
पढ़ें :- VIDEO : जब दिल्ली की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने BJP प्रत्याशी के तीन बार छुए पैर, जानें कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी?
महेंद्र गोयल की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में झड़प देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि हमले के बाद महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) बेहोश हो गए थे। महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Former Delhi CM Arvind Kejriwal) ने भी निंदा की है। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया है।
दिल्ली में बीजेपी बुरी तरह चुनाव हार रही है – बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। https://t.co/dd8YR6JKmA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2025
पढ़ें :- Delhi Assembly Elections 2025: पांच सौ रुपये में सिलेंडर, फ्री राशन, महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये, मुफ्त इलाज की सुविधा… कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
Read More at hindi.pardaphash.com