रिपोर्टों के अनुसार, प्लैनेटरी परेड यानी ग्रहों की परेड आज 21 जनवरी से शुरू हो रही है। यह नजारा भारत समेत पूरी दुनिया में दिखाई देगा। यह परेड ग्रहों की एक खास स्थिति के दौरान बनती है। जब पृथ्वी समेत कई ग्रह सूर्य के एक तरफ आ जाते हैं तो आसमान में इनकी लाइन सी दिखाई देती है, जिसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे ही प्लेनेटरी परेड कहा जाता है। इस साल यह घटना दो बार होने वाली है।
21 जनवरी 2025 यानी आज मंगलवार को इस साल की पहली प्लैनेट परेड होगी। इसमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण (नेप्च्यून), और अरुण (यूरेनस) एकसाथ एक सीधी लाइन में आकर दिखने लगेंगे। NASA के अनुसार, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकता है। लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होती है।
भारत में आज रात लगभग 8:30 बजे से यह परेड देखी जा सकेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह परेड देखने का सबसे बेस्ट टाइम रात 8 बजे से रात 11 बजे के बीच रहेगा। 21 जनवरी बाद 8 मार्च को यह परेड एक बार फिर देखने को मिलेगी।
मार्च में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, नेप्च्यून, यूरेनस, और शनि इस परेड में शामिल होंगे। अंतरिक्ष में होने वाली ग्रहों की इस परेड का बेहतर नजारा पाने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी होगा। साथ ही यह नजारा देखने को लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जहां घना अंधेरा हो यानी लाइटों की रोशनी ज्यादा ना हो।
Read More at hindi.gadgets360.com