मुजफ्फरनगर: आठ डिग्री बढ़ा तापमान, 35 दिन बाद 24 डिग्री पहुंचा, आज बूंदाबांदी के आसार

मुजफ्फरनगर : जनपद में सोमवार को सर्दी से काफी राहत मिली। 35 दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम में एकाएक बदलाव हुआ। दिन के तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। 35 दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया।

आज दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। रविवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा, जबकि शनिवार का पारा 16.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

धूप खिलने के कारण आठ डिग्री का अंतर रहा। सुबह कुछ देर के लिए कोहरा जरूर रहा, लेकिन इसके बाद धूप खिली रही। इससे पहले शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा था।

न्यूनतम तापमान लगभग समान बना हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में अधिक अंतर रहा। इस सप्ताह बुधवार और गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं।

Read More at www.asbnewsindia.com