Donald Trump के शपथ ग्रहण समारोह पर टूटा बर्फीले तूफान का कहर; 40 साल बाद बदली गई ये परंपरा

Donald Trump Inauguration: कुछ ही घंटों में Donald Trump अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। 20 जनवरी दोपहर 12 बजे (अमेरिकी समय) ट्रम्प अमेरिका के 47वें प्रेसिडेंट के तौर पर अपना पद ग्रहण करेंगे। हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका में भयंकर ठंड और बर्फीले हवाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते दक्षिण से लेकर उत्तर-पूर्व तक करीब 7 करोड़ अमेरिकियों को जानलेवा ठंड और बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ सकता है। ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह पर भी इसका असर होते हुए दिखाई दे रहा है। तूफान के चलते 40 साल बाद डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल के अंदर होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

अमेरिका में बर्फीला तूफान

नेशनल वेदर रिपोर्ट में बताया गया कि पोलर वोर्टेक्स अमेरिका में आ चुका है। पोलर वोर्टेक्स में हवाएं घड़ी की उल्टी दिशा (काउंटर क्लॉकवाइज) बहती हैं। बता दें कि जब भी पोलर वोर्टेक्स नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है और दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में बर्फीले तूफान आने की पूरी संभावना होती है। इसका असर अमेरिका में देखा जा सकता है, जहां 7 करोड़ अमेरिका वासियों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

—विज्ञापन—
Donald Trump

Donald Trump

1985 में हुआ था इंडोर शपथ ग्रहण

2025 के पहले इंडोर शपथ ग्रहण समारोह 1985 में हुआ था। 1985 में रोनाल्ड रीगन का शपथ ग्रहण समारोह इंडोर हुआ था। बता दें कि उस समय वहां का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया था। इस दौरान रीगन अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लिया था। इस साल भी कड़ाके की ठंड के कारण ये फैसला लिया गया है। इसके तहत ट्रंप कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल के अंदर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे वहां का तापमान 22 डिग्री रहेगा। ठंड का ध्यान रखते हुए ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में अपने सभी सपोर्ट्स को घर में रहने की हिदायत है।

यह भी पढ़ें – Donald Trump का शपथ ग्रहण समारोह आज, रैली से लेकर लंच तक जानें क्या-क्या होगा खास?

—विज्ञापन—

Current Version

Jan 20, 2025 17:52

Edited By

Ankita Pandey

Read More at hindi.news24online.com