Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में बहुत सी चीजें वायरल हो रही हैं। अब यहां का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक युवक का है जो नकली शेख बनकर महाकुंभ (Maha Kumbh) में पहुंचा था। बताया जाता है कि वह महाकुंभ (Maha Kumbh) में रील बनाने आया था। लेकिन यहां पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की होगी। कुछ साधुओं ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
पढ़ें :- दिल्ली चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन! 477 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, सिर्फ 1040 ही स्वीकार
दूसरी वीडियो शेख की 🤣 pic.twitter.com/KbVrR71Fu5
— Champaran wala (@champaranwala) January 18, 2025
बॉडीगार्ड भी लेकर पहुंचा थासोशल मीडिया पर आए वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक अरबी शेख की वेषभूषा बनाकर मेले में आया हुआ है। उसके साथ दो अन्य युवक भी हैं, जो उसका बॉडीगार्ड होने का दिखावा कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला पूछता है कि कैसा लग रहा है। जवाब में वह युवक कहता है सब बढ़िया। इसके बाद उससे पूछा जाता है क्या नाम है? तब उसके साथ चल रहे दोनों अन्य युवक कहते हैं, शेख प्रेमानंद। वह बताते हैं कि यह राजस्थान से आए हैं।
पढ़ें :- Dada Dadi dance video: दादी ने दादा को सीढ़ी से बांध कर किया ऐसा डांस, देख लोग बोले कयामत नजदीक है…
वीडियो के अगले हिस्से में दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ लोग घेरे हुए हैं। इसमें कुछ साधु भी हैं। यह लोग उसकी शेख वाली पगड़ी हटा देते हैं। वहीं, एक साधु युवक का कॉलर पकड़े हुए है। वहीं, वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मारो-मारो भी कह रहे हैं। गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां से कई वीडियोज भी वायरल हुए हैं। इनमें माला बेचने वाली एक लड़की का भी वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
Read More at hindi.pardaphash.com