मुंबई। बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Actor Saif Ali Khan) के हमलावर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक हमलावर का घर से फरार होने वाला वीडियो सबने देखा। पर आपके लिए पर्दाफाश डाट काम सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर से एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज (Exclusive CCTV Footage) ले आया है। इसमें हमलावर को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर में दाखिल होते देखा जा सकता है। घर से बाहर निकलता है तो उसका चेहरा ढका नहीं रहता है। पर घर में एंट्री वाले वीडियो में उसका मुंह गमछा से बंधा है। वह खाली पैर और गुपचुप तरीके से जाता दिख रहा है। उसके पीठ पर एक बैग भी है। इस वीडियो में देखिए हमलावर ने एंट्री कैसे की है। हालांकि अभी सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- Saif पर हुए हमले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कुल 10 सिविक और क्राइम टीमें बनाई, हमला करने वाले की तस्वीर आई सामने
Video-अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक हमलावर का घर से फरार होने वाला वीडियो सबने देखा। पर आपके लिए खान के घर से एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज ले आया है। pic.twitter.com/aIs4T9CWvX
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 17, 2025
आरोपी को सुबह 2:33 बजे सीढ़ियों से बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया। वह घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा है। उसके हाथ या कपड़े पर खून के धब्बे नहीं हैं। साथ ही, वह सीधे कैमरे में देख रहा है, और वह भी बिना फेस मास्क के।
पढ़ें :- सैफ अली खान पर अटैक करने वाले आरोपी ने मांगे एक करोड़ रुपये , सामने आई FIR कॉपी
Read More at hindi.pardaphash.com