नई दिल्ली। भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आज लोकसभा में बहस हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहस में हिस्सा लिया और संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं…
पढ़ें :- संविधान को पढ़कर देखिए कैसे कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का किया काम..राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का निशाना
साथ ही कहा, संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश में Monopoly, पेपरलीक और अग्निवीर होने चाहिए। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश के युवाओं का अंगूठा काटना चाहिए, उनका हुनर उनसे छीन लेना चाहिए।
कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान के रक्षक हैं।
भाजपा और RSS मनुस्मृति के समर्थक हैं।
देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं! pic.twitter.com/ExD3en1urn
पढ़ें :- जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, वैसे ही आप हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रहे हो…बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2024
राहुल गांधी ने आगे कहा, INDIA गठबंधन की जो विचारधारा है, वो देश में संविधान लेकर आई है और हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करते हैं। अंबेडकर जी ने कहा था: “If there is political equality but no social and economic equality, political equality will be destroyed.” यह अंबेडकर जी के शब्द हैं और आज स्पष्ट है कि राजनीतिक समानता खत्म हो गई है। सामाजिक समानता नहीं रही और आर्थिक समानता भी नहीं रही। इसीलिए हमारा अगला कदम जातिगत जनगणना होगा।
उन्होंने कहा, हम देश को दिखाना चाहते हैं कि आपने किन लोगों का अंगूठा काटा? हम दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों को दिखाना चाहते हैं कि सरकार ने किस-किस का अंगूठा काटा है? हम अपने वादे के मुताबिक इस सदन से जातिगत जनगणना लागू करेंगे और उसके बाद हिंदुस्तान में एक नए तरीके का विकास होगा। एक नई तरीके की राजनीति होगी। हम 50% आरक्षण की दीवार को भी तोड़ेंगे और जातिगत जनगणना कर के दिखाएंगे।
पढ़ें :- SGPGI का स्थापना दिवस समारोह: सीएम योगी बोले-हमें समय का नहीं इंतजार करना है, हम स्वयं समय तय करें
Read More at hindi.pardaphash.com