December shubh muhurat 2024 manglik work auspicious time before Kharmas

December Shubh Muhurat 2024: खरमास को मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ नहीं माना गया है. साल में दो बार खरमास लगते हैं. दिसंबर में सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास की अवधि शुरू हो जाती है जो मकर संक्रांति पर समाप्त होते हैं.

खरमास में मांगलिक कार्य बंद रहते हैं, इस साल 15 दिसंबर से खरमास लग रहे हैं, ऐसे में इससे पहले जिन लोगों को मांगलिक कार्य करना है वह यहां शुभ मुहूर्त की लिस्ट देखें, क्योंकि फिर  एक माह तक शुभ कार्य नहीं कर पाएंगे.

खरमास में क्यों नहीं करते मांगलिक कार्य

सूर्य एक मात्र प्रत्यक्ष देवता और पंचदेवों में से एक है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत में गणेश जी, शिव जी, विष्णु जी, देवी दुर्गा और सूर्यदेव की पूजा की जाती है. जब सूर्य अपने गुरु की सेवा में रहते हैं तो इस ग्रह की शक्ति कम हो जाती है. साथ ही सूर्य की वजह से गुरु ग्रह का बल भी कम होता है.

इन दोनों ग्रहों की कमजोर स्थिति की वजह से मांगलिक कर्म न करने की सलाह दी जाती है. विवाह के समय सूर्य और गुरु ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं तो विवाह सफल होने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं.

विवाह मुहूर्त दिसंबर 2024








4 दिसंबर 2024 शाम 05:15 – 05 दिसंबर, प्रातः 01:02 चतुर्थी
5 दिसंबर 2024 दोपहर 12:49 – शाम 05:26 पंचमी
9 दिसंबर 2024 प्रातः 02:56 – 10 दिसंबर, प्रातः 01:06 नवमी
10 दिसंबर 2024 रात्रि 10:03 – 11 दिसंबर, प्रातः 06:13 दशमी, एकादशी
14 दिसंबर 2024 प्रातः 07:06 – दोपहर 04:58 पूर्णिमा

जनेऊ संस्कार दिसंबर 2024








4 दिसंबर 2024 सुबह 07.30 – सुबह 10.30
5 दिसंबर 2024 दोपहर 01.36 – शाम 06.32
6 दिसंबर 2024 सुबह 07.32 – दोपहर 12.05
11 दिसंबर 2024 सुबह 07.35 – सुबह 07.59
12 दिसंबर 2024 सुबह 07.30 – सुबह 09.59

अन्नप्राशन दिसंबर मुहूर्त 2024






5 दिसंबर 2024 दोपहर 13:36 – शाम 18:32
6 दिसंबर 2024 सुबह 07:32 – दोपहर 12:05
25 दिसंबर 2024 सुबह 07:43 – सुबह10:50

नामकरण दिसंबर मुहूर्त 2024







5 दिसंबर 2024 12:51 – सुबह 06.59
6 दिसंबर 2024 सुबह 07:00 – शाम 5:19
8 दिसंबर 2024 सुबह 07:01 – शाम 04:03
11 दिसंबर 2024 सुबह 07:03 – सुबह 07:03, 12 दिसंबर

कान छेदन मुहूर्त 2024








1 दिसंबर 2024 दोपहर 12.24 – दोपहर 03.17
6 दिसंबर 2024 सुबह 07.32 – दोपहर 12.05
7 दिसंबर 2024 सुबह 8.14 – दोपहर 01.28
11 दिसंबर 2024 सुबह 07.35 – सुबह 07.59
12 दिसंबर 2024 सुबह 07.36 – सुबह 09.59

दिसंबर 2024 में वाहन खरीदी मुहूर्त







5 दिसंबर 2024 शाम 05.26 – सुबह 0700, 6 दिसंबर
6 दिसंबर 2024 सुबह 07.00 – सुबह 07.01, 7 दिसंबर
8 दिसंबर 2024 सुबह 09.44 – शाम 04.03
11 दिसंबर 2024 सुबह 07.04 – सुबह 11.48

Mundan Sanskar Muhurat 2025: मुंडन के लिए साल 2025 में कब-कब है शुभ मुहूर्त, यहां देखें डेट लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Read More at www.abplive.com