मुजफ्फरनगर में हार के बाद बसपा ने बदला जिला अध्यक्ष, जानें और क्या है मामला

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर से बड़ी खबर आ रही है। मीरांपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की शर्मनाक हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने रविन्द्र गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

रविन्द्र गौतम इससे पहले भी जिलाध्यक्ष पद पर लम्बे समय तक सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें एक अनुभवी एवं कर्मठ नेता के रूप में जाना जाता है। अब उनकी जिम्मेदारी जिले में पार्टी संगठन को फिर से मजबूत बनाने की होगी।

मीरांपुर विधानसभा में मिली हार ने संगठन को हिला कर रख दिया है। नए जिलाध्यक्ष के सामने चुनौती बड़ी है, लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि रविन्द्र गौतम अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से इस चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे।

Read More at www.asbnewsindia.com